फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Garra River bridge will be raised by 80 cm with hydraulic jacks.

Shahjahanpur News: हाइड्रोलिक जैक से 80 सेमी ऊंचा होगा गर्रा नदी का पुल

Fri, 13 Mar 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The Garra River bridge will be raised by 80 cm with hydraulic jacks.
ककरा में पुल के नीचे लगी हाईड्रोलिक पॉवर जैक। स्रोत: जागरूक पाठक 
शाहजहांपुर। न्यू सिटी ककरा क्षेत्र में गर्रा नदी पर बने पुल को बाढ़ से बचाव के लिए करीब 80 सेंटीमीटर ऊंचा किया जा रहा है। सेतु निगम की तकनीकी टीम हाइड्रोलिक पाॅवर जैक मशीनों की मदद से पुल को धीरे-धीरे ऊपर उठा रहीं हैं। इस तकनीक से पुल की संरचना को सुरक्षित रखते हुए उसे निर्धारित ऊंचाई तक बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक, इस परियोजना में चार करोड़ 25 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए फिलहाल पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुल को ऊंचा करने का कार्य करीब तीन माह में पूरा होने की संभावना है। पुल ऊंचा होने के बाद बाढ़ में आसपास की कॉलोनियों में जलभराव नहीं होगा। लोगों को इसके ऊंचा होने से काफी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed