फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The funeral procession of mother and daughter was taken out together... every eye became moist.

Shahjahanpur News: एक साथ उठीं मां-बेटी की अर्थी ... हर आंख हुई नम

Sat, 04 Oct 2025 05:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
The funeral procession of mother and daughter was taken out together... every eye became moist.
आरना गुप्ता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
गर्रा घाट पर पास-पास जलीं चिताएं, हिमांशु ने दी मुखाग्नि
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए जा रहीं आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला दलेलगंज निवासी स्वाति गुप्ता (40 वर्ष) और उनकी बेटी आरना गुप्ता (10 वर्ष) की डंपर से कुचलकर मौत होने के बाद शनिवार को मां-बेटी का अंतिम संस्कार किया गया। मां-बेटी की अर्थी एक साथ उठी तो परिजन बिलख पड़े। गर्रा घाट पर हिमांशु गुप्ता ने पत्नी और बेटी को मुखाग्नि दी।
हिमांशु बेटे को सीने से लगाए पूरी रात पत्नी और बेटी की यादों को याद कर रोते रहे। हिमांशु की इस हालत को देख हर किसी की आंख नम हो गई। परिजनों ने बताया कि स्वाति का मायका मोहल्ले में ही है। उपेंद्र बहन स्वाति और भांजी आरना के शव को देख बिलख पड़ा। परिजनों ने बताया कि हिमांशु का छोटा भाई सिद्धार्थ गुप्ता लखनऊ में नौकरी करता है।
विज्ञापन

स्वाति गुप्ता का शुक्रवार को एकादशी का व्रत था, इसलिए स्वाति अपनी बेटी आरना के साथ खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए हिमांशु के दोस्त प्रदीप के साथ बाइक से गईं थीं। दर्शन से पूर्व ही मंदिर से चंद कदम पहले काल बनकर आए डंपर ने मां-बेटी की जिंदगी छीन ली।

आरना गुप्ता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

आरना गुप्ता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed