{"_id":"69beef686cb00448d0071072","slug":"the-fraudulent-funds-were-deposited-into-the-bank-accounts-of-ten-individuals-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-168610-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दस लोगों के बैंक एकाउंट में मंगाई गई ठगी की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दस लोगों के बैंक एकाउंट में मंगाई गई ठगी की रकम
विज्ञापन
खुटार थाने में तहरीर देने पहुंचे ठगी के पीड़ित। स्रोत : पीड़ित
खुटार (शाहजहांपुर)। दस लोगों के बैंक खातों का ठगी की रकम मंगाने के लिए प्रयोग करने का मामला सामने आया है। मोहल्ला इंदिरानगर निवासी दस खाताधारकों ने संयुक्त तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
इंदिरानगर के विमल, आदर्श, सुधांशु, कमल, शालिनी, प्रभदीप सिंह, पिंकी देवी, रितेश कश्यप, परमानंद और मनोज कश्यप ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक ने धोखाधड़ी कर उन लोगों के मोबाइल नंबरों पर बैंक खातों से यूपीआई एकाउंट बनाकर पासवर्ड ले लिया।
पीड़ितों के बैंक खातों में रुपये आने पर आरोपी ने विमल के खाते से 18400, आदर्श कश्यप के बैंक एकाउंट से 15 हजार रुपये, अनूप के खाते से 12 हजार रुपये निकाल लिए। सुधांशु ने मामला संदिग्ध लगने पर रुपये नहीं निकाले। सुधांशु का बैंक एकाउंट फ्रीज होने पर पता चला कि उनके बैंक खातों से संदिग्ध लेन-देन किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीड़ितों के अनुसार उन लोगों ने अब कोई भी राशि निकलवाने से मना किया तो आरोपी कई मोबाइल नंबरों से धमकी दिला रहा है। ठगी के मामले में आरोपी की मां भी शामिल हैं। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने तहरीर दी है, उन लोगों ने लालच में खुद ही आरोपी को बैंक एकाउंट प्रयोग करने दिए हैं। मामले की रिपोर्ट साइबर सेल में दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
कई नाम आ सकते हैं सामने
ठगी के मामले में अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। विमल ने बताया कि आरोपी के तार लखीमपुर जनपद से जुड़े हो सकते हैं। लखीमपुर के आठ-दस लोगों का ग्रुप है, जिससे आरोपी जुड़ा हुआ है। उधर चर्चा है कि आरोपी ने अन्य तमाम लोगों के भी बैंक खातों के नंबर ले रखे हैं। मामला खुलने पर और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं।