फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The first Scout rally Guide Day several competitions

स्काउट गाइड रैली के पहले दिन हुई कई प्रतियोगिताएं

Wed, 18 Nov 2015 11:10 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 18 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
The first Scout rally Guide Day several competitions
पुवायां इंटर कॉलेज मैदान पर दो दिवसीय तहसील स्तरीय स्काउट गाइड रैली का शुभारंभ पुवायां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद मौर्य ने किया। मुख्य अतिथि जीजीआईसी पुवायां की प्रधानाचार्य निधि प्रज्ञा और पंचायत राज इंटर कॉलेज बड़ागांव के प्रधानचार्य लालाराम कश्यप ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। रैली की शुरूआत मार्चपास्ट से हुई।
विज्ञापन

रैली के सीनियर वर्ग गाइड में जीजीआईसी की कमल दल, जन कल्याण स्कूल की रानी दुर्गावती कंपनी ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग स्काउट में जन कल्याण स्कूल पुवायां के सुभाषचंद्र दल, पुवायां इंटर कालेज के राजा स्काउट दल, पंचायत राज इंटर कालेज बड़ागांव के गांधी स्काउट दल, प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कालेज के स्काउट दल, जन कल्याण उच्चतर माध्यमिक स्कूल पुवायां के गाइड दल रानी लक्ष्मीबाई ने प्रतिभाग किया। रैली के पहले दिन मार्चपास्ट, वर्दी, गांठ बंधन, मीनार, साहसिक कार्य, संकेत आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

संचालन संजय मिश्रा ने किया। निर्णायक मंडल में अनिल कुमार वर्मा, सर्वेश मिश्रा, प्रतिभा श्रीवास्तव, गीता देवी आदि रहे। इस दौरान निर्मला मिश्रा, संजीव कुमार, भुवनेश कुमार चौहान, राजीव लोचन गुप्ता, वीरभानु, उत्तम कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार, विनोद वर्मा, धनंजय कुमार वर्मा, राकेश कुमार सुमन, रामऔतार, विशंभर दयाल, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed