{"_id":"5793b6944f1c1bac59c4c385","slug":"the-first-monday-of-sawan-kal-light-repairs-on-kanvara-root","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार कल कांवड़ रूट पर मरम्मत तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार कल कांवड़ रूट पर मरम्मत तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन का पहला सोमवार निकट होने के बाद भी जिले में कई स्थानों पर कांवड़ियों के रूट पर अभी भी सारे काम मुकम्मल नहीं हो पाए हैं। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले भर में सावन माह के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विकास भवन सभागार में जिला पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें डीएम पुष्पा सिंह ने तत्काल ढाई घाट से पटना देवकली रोड को ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही कांट में स्ट्रीट लाइट सही करने को कहा। मंडी समिति के पास हाईवे के गड्ढों को भी तुरंत भरवाने के निर्देश दिए।
सावन के दौरान शिवालयों पर जलाभिषेक को जाने वाले यात्रियों की तबीयत बिगड़ने की दशा में उपचार के लिए कावंड़ रूट पर एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम तैनात कर दी गई है। साथ ही सीएचसी और पीएचसी पर हर समय चिकित्सकों की टीम मुस्तैद रखने के लिए सीएमओ को जिम्मेदारी दी गई। जिला पंचायत को डीएम ने कहा कि ढाई घाट पर हर बार सोमवार से दो दिन पहले ही वैरीकेडिंग करा लें ताकि भीड़ नियंत्रित रखी जाए एवं कांवड़ियों और भक्तों को कोई असुविधा ना हो। बिजली विभाग अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई तार नीचे न लटका हो और जर्जर न हो।
बैठक में एसपी डॉ. मनोज कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एमएन उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शंकर मुखर्जी, एसपी सिटी अष्टभुजा प्रसाद सिंह, एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय, नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर दूबे समेत सभी एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष और नागरिक समिति सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
कावंड़ियों को शुद्ध भोजन मुहैया कराएं, पंडाल साफ रखें
जिला पीस कमेटी की बैठक में डीएम पुष्पा सिंह ने एक खास पहलू पर विशेष रूप से फोकस किया। कहा कि कांवड़ियों के ठहराव के लिए लगाए जाने वाले पंडाल साफ- सुथरे रहें। साथ ही उन्हें किसी भी दशा में दूषित खाद्य पदार्थ न दिए जाएं। कांवड़ियों के रूट पर बिकने वाले खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता की जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी करेंगेे और यह भी सुनिश्चित करेंगे कि वह बिकने वाले खाद्य पदार्थ का मूल्य बोर्ड पर लिखा हो।
कांवड़ रूट पर अंडा-मीट बिक्री प्रतिबंधित, डीजे भी नहीं बजेगा
एसपी डॉ. मनोज कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करा लें कि कांवड़ियों के रूट पर कोई मीट/मुर्गा, अंडा आदि की दुकानें न खुली हों। यात्रा के दौरान उन पर बंदी लागू रहेगी और किसी भी रूप में वह खुले में बिकती हुई नहीं पायी जानी चाहिए। यदि कोई ऐसी दुकान है तो उसे तत्काल बंद करायें। साथ ही डीजे बजाने की कोई इजाजत नहीं है।
तेज ड्राइविंग पर होगा चालान
डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि शहरी क्षेत्र में बीच रोड सवारी उतारने या चढ़ाने के नाम पर जाम लगाने वाले टैंपो और आटो का चालान कर दिया जाएगा। दो क्रेन निर्धारित स्थलों पर और दो क्रेन रिजर्व में रखी गई हैं। सावन में लापरवाह ढंग से और तेज गति से वाहन चलाने वालों का चालान होगा। तय रूट से ही हल्के, मझोले और भारी वाहनों को गुजरने की व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस को सौंपी गई है।