फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The first day of enrollment crowd thronging

नामांकन के पहले दिन उमड़ी भीड़

Tue, 17 Nov 2015 12:05 AM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Tue, 17 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
The first day of enrollment crowd thronging
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पहले चरण में 28 नवंबर को मतदान होगा। सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। मंगलवार को भीड़ ज्यादा होने की आशंका के चलते तमाम प्रत्याशियों ने पहले ही दिन नामांकन करा लेना ठीक समझा। इस कारण तहसील के ब्लाक खुटार, बंडा, पुवायां, सिंधौली में नामांकन स्थलों पर भारी भीड़ रही। बंडा और खुटार में पांच बजे के बाद भी नामांकन जमा करने वालों की लाइन लगी रही। पुवायां ब्लाक में प्रधान पद के कुल 78 पदों के लिए 503 लोगों ने नामांकन कराया। ग्राम पंचायत सदस्य के 920 पदों के सापेक्ष मात्र 76 नामांकन ही कराए गए।
विज्ञापन

बंडा। बंडा में सोमवार को प्रधान के 81 पदों के लिए 241 और ग्राम पंचायत सदस्य के 979 पदों के लिए 513 लोगों ने नामांकन दाखिल किए। ग्राम पंचायत सदस्य की कई सीटों पर कोई नामांकन नहीं हो सका।
विज्ञापन

सिंधौली। यहां देर रात तक नामांकन का कार्य जारी रहा। शाम सात बजे के बाद भी प्रधान और सदस्य पद के लिए नामांकन कराने वालों की लंबी लाइन लगी रही। ज्यादा प्रत्याशी होने के चलते महिला प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल करने में भारी दिक्कतें उठानी पड़ीं। चुनाव अधिकारी के अनुसार पांच बजे से पहले ही लाइन में लगे लोगों के नामांकन स्वीकार होंगे। नामांकन कार्य रात में 11 बजे तक चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटार। खुटार में प्रधान पद के 59 और सदस्य पद के 697 पदों के लिए शाम को सात बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलती रही। देर शाम मिली जानकारी के अनुसार प्रधान पद के लिए लगभग 170 नामांकन दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed