फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The firm was given another chance, but the darkness did not lift from the main roads and neighborhoods.

Shahjahanpur News: फर्म को फिर दिया मौका, मगर प्रमुख मार्गों व मोहल्लों से नहीं छंटा अंधेरा

Sun, 14 Dec 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The firm was given another chance, but the darkness did not lift from the main roads and neighborhoods.
पार्षद रामबरन। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी को रोशन करने की कवायद जमीनी स्तर पर नहीं उतर सकी है। नगर निगम से फर्म को दोबारा मौका देने के बाद भी ठीक से काम नहीं हो पा रहा। कोहरे भरी रातों में स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रहीं हैं। मोहल्लों के अंदर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। ऐसे में हादसे होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

पार्षदों के विरोध के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के नाराजगी जताने पर ई-स्मार्ट फर्म का अनुबंध निरस्त कर दिया गया था। बाद में पार्षदों की अनुशंसा पर दोबारा से फर्म को बहाल कर दिया गया। लोगों को उम्मीद थी कि अब बेहतर कार्य होगा। दोबारा से फर्म को मौका मिलने के बाद भी कार्य में खास सुधार नहीं आया।
विज्ञापन

रात में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जलतीं। लाल इमली चौराहा से हॉकी मैदान की ओर जाने वाले मार्ग पर अंधेरा रहता है। रोडवेज बस अड्डे से अशफाक नगर चौकी तक भी स्थिति खरीब है। इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट आए दिन बंद रहने से हादसे होने का खतरा रहता है। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट से अशफाक उल्ला की मजार की ओर जाने वाले मार्ग पर भी स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं होने से अंधेरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम को पंखी चौराहा और खिरनीबाग तिराहे पर भी स्ट्रीट लाइटें बंद मिलीं। फर्म ने लाइटों को खोलने के लिए कर्मियाें की नियुक्ति नहीं की है। इसके चलते आमजन को दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है।
--
शहर में धुंधभरी रात में जहां स्ट्रीट लाइटें नहीं जलतीं, जबकि कई जगह दिन में जलती रहतीं हैं। उन्हें बंद तक नहीं किया जाता। शनिवार को साउथ सिटी, पुराना एआरटीओ वाली गली और चमकनी करबला समेत कई स्थानों पर लाइटें जलती मिलीं। फर्म ने लाइटों को जलाने और बंद करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं। पार्षदों के अनुसार, लाइटों के स्विच नहीं लगाए गए हैं। इसके चलते उन्हें बंद नहीं किया जाता। फर्म से टेंडर कराने की मांग भी की गई थी, लेकिन अब तक सुधार नहीं हुआ है।
--

स्विच के लिए टेंडर निकाला जाए
स्ट्रीट लाइट की निगरानी के लिए एसडीएम की नियुक्ति के बाद से सुधार आया है। लाइटों को बंद करने के लिए स्विच नहीं लगे होने से दिन में भी जलती रहती हैं। इसका टेंडर भी निकाला जाए।
- रामबरन सिंह, पार्षद
--
हमारा वार्ड विस्तारित हो रहा है। विस्तारित क्षेत्र में लाइटें नहीं लगीं हैं। कई बार मांग कर चुके हैं कि स्थानों को चिह्नित कर कार्य कराया जाए। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
- रूपेश वर्मा अन्नू, पार्षद
--
फर्म के कामकाज में पूर्व की अपेक्षा सुधार हुआ है। अब स्ट्रीट लाइटों से संबंधित उतनी शिकायतें नहीं आती हैं। अगर शिकायत आती भी है तो त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास किया जाता है।

- एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त

पार्षद रामबरन। स्रोत : स्वयं

पार्षद रामबरन। स्रोत : स्वयं

पार्षद रामबरन। स्रोत : स्वयं

पार्षद रामबरन। स्रोत : स्वयं

पार्षद रामबरन। स्रोत : स्वयं

पार्षद रामबरन। स्रोत : स्वयं

पार्षद रामबरन। स्रोत : स्वयं

पार्षद रामबरन। स्रोत : स्वयं

पार्षद रामबरन। स्रोत : स्वयं

पार्षद रामबरन। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed