{"_id":"6267090d6ffce516d22d9e9d","slug":"the-fire-started-due-to-the-spark-from-the-stars-the-straw-burnt-shahjahanpur-news-bly4827469140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तारों से निकली चिंगारी से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तारों से निकली चिंगारी से लगी आग
विज्ञापन
गांव अजोधापुर में आग से जला बंगला
- फोटो : POWAYAN
पुवायां/बंडा। गांव अजोधापुर के निंदर सिंह के घर के बाहर बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लगने से भूसे के आठ ढेर जल गए। पड़ोस के फार्म हाउस में एक बंगला भी जल गया।
निंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने घर के बाहर भूसे के आठ ढेर लगा रखे थे। सोमवार दोपहर बिजली के तार आपस में टकरा जाने से निकली चिंगारी से भूसे में आग लग गई। तेज हवा से आग सभी ढेरों तक पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास सफल नहीं होने पर उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस बीच करीब पांच लाख रुपये का भूसा आदि जल गया। आग ने पड़ोस के कैप्टन सिंह के फार्म हाउस के एक बंगले को भी चपेट में ले लिया और बंगला जल कर खाक हो गया। संवाद