फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Fire of Rumors... Diesel and Petrol Sales Triple in the District; Administration on Alert

Shahjahanpur News: अफवाह की आग... जिले में तीन गुना बढ़ी डीजल व पेट्रोल की बिक्री, प्रशासन सतर्क

Sat, 28 Mar 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The Fire of Rumors... Diesel and Petrol Sales Triple in the District; Administration on Alert
लाल इमली चौराहा ​स्थित फ्यूल सेंटर पर वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए खड़े लोग। संवाद - फोटो : 1
शाहजहांपुर। खाड़ी में चल रह युद्ध के चलते फ्यूल संकट होने की अफवाह तेजी से फैल रही है। आशंकित लोग जरूरत से ज्यादा डीजल-पेट्रोल की खरीदारी कर रहे हैं। इसकी वजह से फ्यूल की खपत सामान्य दिनों की अपेक्षा तीन गुना बढ़ गई है। आसपास के जनपदों सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर में भी अफवाहों के चलते फ्यूल स्टेशनों (पेट्रोल पंपों) पर लाइन लग रही है।
विज्ञापन

हालांकि शाहजहांपुर में अभी स्थिति सामान्य है और आसानी से फ्यूल उपलब्ध है। अधिकारी भी लोगों से अफवाहों के फेर में न फंसने की अपील कर रहे हैं। प्रशासन ने जमाखोरी की आशंका में सतर्कता बरतते हुए खरीद-फरोख्त पर निगरानी रखनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक जनपद के सभी स्टेशनों पर पर्याप्त फ्यूल उपलब्ध है। मांग के आधार पर फ्यूल की आपूर्ति की जा रही है। ऑयल कंपनियों के मुताबिक आम दिनों की अपेक्षा फ्यूल की मांग तीन गुना तक बढ़ गई है। आम दिनों में भारत पेट्रोलियम के बंथरा डिपो से एक दिन में करीब डेढ़ लाख लीटर पेट्रोल और तीन लाख लीटर डीजल की मांग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ढाई लाख लीटर पेट्रोल और पांच लाख लीटर डीजल की आपूर्ति की गई। शुक्रवार शाम चार बजे तक चार लाख लीटर पेट्रोल और आठ लाख लीटर डीजल की आपूर्ति की गई। मांग लगातार बढ़ती जा रही है। मांग के हिसाब से आपूर्ति की जा रही है। सही समय से भुगतान मिलने पर फ्यूल पंप संचालकों को आपूर्ति की जा रही है।
हालांकि जिले के फ्यूल स्टेशनों पर कोई मारामारी नहीं है। लोगों को आसानी से डीजल-पेट्रोल मिल रहा है। इसके बावजूद खपत बढ़ गई है। अधिकतर बाइक व कार चालक टंकी फुल रखने का प्रयास कर रहे हैं।



--
मुख्य सचिव को भेजी जा रही रिपोर्ट



ऑयल कंपनियों के सेल्स अधिकारी और प्रशासन स्तर के अधिकारी फ्यूल की जमाखोरी रोकने के लिए निगरानी कर रहे हैं। अगर कोई बोतल या ड्रम में पेट्रोल-डीजल लेने आ रहा है तो उसे नहीं दिया जा रहा है। पूर्व में ही इसको लेकर डीएम की ओर से निर्देशित कर दिया गया था। किसानों को मानक के अनुरूप डीजल दिया रहा है। प्रशासन स्तर पर मुख्य सचिव को इसकी रिपोर्ट लगातार भेजी जा रही है।

-----



जनपद में नहीं है फ्यूल की किल्लत

पूर्ति विभाग के मुताबिक जनपद में फ्यूल की कोई दिक्कत नहीं है। आसानी से उपलब्ध हो रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जनपद में फ्यूल के पर्याप्त भंडार हैं। किसी को अफवाह की ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। जरूरत भर का फ्यूल लेकर लेकर अपना काम चलाएं। जमाखोरी करने की जरूरत नहीं है। जमाखोरों पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।



-------

डीजल और पेट्रोल की मांग सामान्य दिनों से कई गुना बढ़ गई है। जनपद में सभी फ्यूल स्टेशनों पर ईंधन उपलब्ध है। मांग के अनुरूप आपूर्ति की जा रही है। सभी स्टेशनों को फ्यूल का रिकाॅर्ड देखकर आपूर्ति हो रही है।

- अजयवीर सिंह, डिपो प्रभारी, भारत पेट्रोलियम, बंथरा


--
जनपद में फ्यूल के पर्याप्त भंडार है। किसी भी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है। आसानी से उपलब्ध है। सभी फ्यूल स्टेशनों की टीमों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।


- चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी



--

अफवाहों पर ध्यान न दें : एडीएम



एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा ने बताया जिले में किसी प्रकार से फ्यूल की कमी नहीं है। अफवाहों से भयभीत होकर बिना जरूरत ज्यादा फ्यूल खरीदने से बचना चाहिए। वाहन के अलावा अन्य किसी पात्र में फ्यूल देने पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। अगर कोई भंडारण करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्यूल की खरीद और बिक्री पर नजर रखी जा रही है। अब तक कहीं से कोई दिक्कत की खबर नहीं आई है। अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर भी इस तरह की पोस्ट करने से परहेज करें जिससे जनसमुदाय में भ्रामक स्थिति पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed