फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Finance Minister honored the instructors by presenting them with checks.

Shahjahanpur News: अनुदेशकों को चेक देकर वित्तमंत्री ने किया सम्मानित

Sun, 17 May 2026 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The Finance Minister honored the instructors by presenting them with checks.
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अनुदेशकों का मानदेय नौ से बढ़ाकर 17 हजार किए जाने पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक दिए गए।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद स्थित सभागार में मुख्य अतिथि वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस बीच लखनऊ के लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री के अनुदेशकों को चेक बांटने के कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया। मंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज की दिशा तय करते हैं। बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें आदर्श नागरिक बनाने की मुख्य जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अनुदेशकों का मानदेय नौ से बढ़ाकर 17000 कर दिया है। साथ ही शिक्षामित्रों का मानदेय 18,000 रुपये करके उनकी सेवाओं को और अधिक मजबूती दी है। कहा कि सरकार ने हमेशा संवेदनशीलता दिखाई है। भविष्य में भी इनके कल्याण के रास्ते बंद नहीं हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed