फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The fighters risked their lives to protect democracy

Shahjahanpur News: सेनानियों ने प्राणों की बाजी लगाकर की लोकतंत्र की रक्षा

Wed, 25 Jun 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The fighters risked their lives to protect democracy
शाहजहांपुर में भाजपा कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों  को सम्मानित करते  एमएलसी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। भाजपा के रेती रोड स्थित कार्यालय पर ‘लोकतंत्र के लिए काला दिवस’ कार्यक्रम हुआ। इसमें लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि आपातकाल लोकतंत्र के लिए एक काला अध्याय था। हमारे लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले सेनानियों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर लोकतंत्र को बचाया। हमें उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती ने कहा कि आपातकाल के दौरान हमने देखा कि कैसे सरकार ने विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेल में डाला था। हमें इसके खिलाफ लड़ने वालों को याद करना चाहिए। डीसीबी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी ओंकार सिंह, सरोज मिश्रा, ओमशंकर श्रीवास्तव, रामबाबू खंडेलवाल, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता, गिरीश चंद्र, किशन लाल आदि लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद एनटीआई में अतिथियों ने पौधरोपण भी किया। रमाकांत मिश्रा, अनिल गुप्ता, अनिल कमांडो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed