Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The female students learned about how the police function at a women's police station.

Shahjahanpur News: छात्राओं ने समझा महिला थाने में पुलिस के काम करने का तरीका

Sun, 01 Nov 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The female students learned about how the police function at a women's police station.
महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री के साथ छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत शनिवार को नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस के कामकाज को करीब से समझा और महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे थाने पहुंचीं छात्राओं को थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री ने मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। इसके बाद छात्राओं ने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां उन्हें बताया गया कि थाने में आने वाले प्रार्थना पत्रों को रिसीव कर उपनिरीक्षक के पास भेजा जाता है। दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की जाती है, ताकि आपसी विवाद सुलझाकर परिवार को टूटने से बचाया जा सके। सहमति नहीं बनने पर रिपोर्ट दर्ज की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया और मालखाने की कार्यप्रणाली भी समझाई गई। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। उन्होंने अन्य महिला हेल्पलाइन की भी जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य शाइस्ता नसीम, शिक्षिका तबस्सुम खान और शाजिया खान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed