फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The father was killed with an ax for giving the field in the name of the widowed daughter-in-law

खेत विधवा बहू के नाम करने पर पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

Fri, 28 Oct 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The father was killed with an ax for giving the field in the name of the widowed daughter-in-law
शरीफ का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव धिंयरा में मोहम्मद शरीफ खां (65) की बेटे बशीर ने कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। वह अपने पिता से जमीन का बंटवारा न करने और एक बीघा जमीन विधवा बहू के नाम करने से नाराज था।
विज्ञापन

शरीफ के नाम 60 बीघा जमीन थी। उनके पांच बेटों में से वहीद की दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसके इलाज के लिए शरीफ ने खेत का कुछ हिस्सा भी बेचा था। वहीद की पत्नी रेशमा को सहारा देने के लिए शरीफ उन्हीं के घर में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, बाकी बेटे जमीन का बंटवारा करने के लिए अक्सर पिता पर दबाव बनाते थे। आठ दिन पहले शरीफ ने सबमर्सिबल लगवाकर एक बीघा खेत बहू रेशमा के नाम कर दिया था। इससे बशीर काफी नाराज था। बृहस्पतिवार दोपहर शरीफ खेत के पास झोंपड़ी में चारपाई पर बैठे थे। तभी बशीर ने पहुंचकर कुल्हाड़ी से उनके सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। उनकी मौके पर मौत हो गई। सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह ने बताया कि पौत्र आमिर की तहरीर पर बशीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed