{"_id":"677ec9d0fc9c968cc90c9a27","slug":"the-father-had-attacked-him-six-times-in-quick-succession-his-neck-was-cut-to-the-bone-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-135223-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पिता ने किए थे ताबड़तोड़ छह वार... हड्डी तक कट गई थी गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पिता ने किए थे ताबड़तोड़ छह वार... हड्डी तक कट गई थी गर्दन
Thu, 09 Jan 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सुनैना का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परौर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में बेटी सुनैना की हत्या करने के आरोपी भूपेंद्र को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। वहीं, सुनैना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में निर्मम ढंग से हत्या करने की बात सामने आई है। धारदार हथियार से सिर-कंधे और गर्दन पर ताबड़तोड़ छह बार वार किए गए। हड्डी तक गर्दन कट गई थी।
परौर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में राजमिस्त्री का काम करने वाले भूपेंद्र सिंह की बेटी सुनैना (16) का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भूपेंद्र सिंह पहले भी बेटी को मना कर चुका था। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे सुनैना मोबाइल पर युवक से बात कर रही थी। तभी भूपेंद्र ने सुनैना को डांटा तो उसने भी पलटकर जवाब दे दिया। इससे बौखलाए भूपेंद्र सिंह ने धारदार हथियार से बेटी पर ताबड़तोड़ वार किए थे।
विज्ञापन
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार भूपेंद्र ने सुनैना के गले पर दो वार किए थे। इससे हड्डी तक कटकर गर्दन लटक गई थी। इसके साथ उसने दोनों कंधों पर वार किए थे जिससे कंधे की हड्डी कट गई। दो वार सुनैना के हाथ पर किए। कुल छह वार किए गए। सुनैना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस के मुताबिक यह बताना मुश्किल है कि हथियार कौन सा था। रिपोर्ट के मुताबिक हथियार की लंबाई आधा मीटर से अधिक होने की संभावना है। बुधवार शाम को पुलिस की सुरक्षा के बीच सुनैना के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें दे रहीं दबिश
एसपी राजेश एस. के निर्देश पर आरोपी भूपेंद्र की तलाश में तीन टीमें गठित की गईं हैं। इनमें एसओजी की एक और थाने की दो टीमें शामिल हैं। संभावित स्थानों पर पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं। सिख धर्म से संबंध होने की वजह से गुरुद्वारों में भी भूपेंद्र को तलाशा जा रहा है। टीमों को जिले के बाहर आरोपी की रिश्तेदारियों में भेजा गया है। सर्विलांस टीम भी आरोपी की लोकेशन लेने का प्रयास कर रही है। भूपेंद्र दिल्ली में भी काम कर चुका है। ऐसे में टीम दिल्ली भी जा सकती है।
आरोपी को तलाश करने के लिए तीन टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। गिरफ्तारी के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी।
- अमित चौरसिया, सीओ जलालाबाद