फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The father died in an accident a few hours after naming the daughter

Shahjahanpur News: बच्ची के नामकरण के कुछ ही घंटों बाद पिता की हादसे में मौत

Mon, 09 Jun 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The father died in an accident a few hours after naming the daughter
पुवायां के गांव करनापुर निवासी सूरज सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
पुवायां। बच्ची के नामकरण संस्कार के कुछ घंटे बाद ही सड़क हादसे में पिता की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

गांव करनापुर निवासी देवशरण सिंह का 26 वर्षीय पुत्र सूरज सिंह दिल्ली की किसी कंपनी में सुपरवाइजर थे। एक वर्ष पूर्व सूरज की शादी लखीमपुर निवासी सविता देवी के साथ हुई थी। बच्ची का जन्म होने पर सूरज 15 दिन पहले घर आए थे। शनिवार शाम को बच्ची का नामकरण संस्कार था।
नामकरण संस्कार धूमधाम से मनाने के बाद रात लगभग दो बजे सूरज सिंह गांव के ही अपने दोस्त मोनू सिंह और अमित सिंह के साथ बाइक से किसी काम से पुवायां आए थे। वापस जाते समय गांव बितौनी के पास सड़क हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। रात लगभग ढाई बजे जानकारी होने पर परिजन घायलों को पुवायां सीएचसी लाए, जहां सूरज को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सूरज की मौत की जानकारी घर पहुंची तो नामकरण संस्कार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन और रिश्तेदार बिलख उठे। माेनू और अमित को उनके परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। सूरज चार बहनों के बीच अकेले भाई थे। उनकी मौत से बहनों, पिता, मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। गांव के तमाम लोगों ने सूरज के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed