{"_id":"698e1fb432ce3380180b40d4","slug":"the-father-also-died-on-the-third-day-after-the-death-of-his-son-in-the-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-165465-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसे में बेटे की मौत के बाद तीसरे दिन पिता की भी थमी सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसे में बेटे की मौत के बाद तीसरे दिन पिता की भी थमी सांसें
विज्ञापन
छोटेलाल का फाइल फोटो। स्रोत: संवाद
शाहजहांपुर। तीन दिन पूर्व अल्हागंज में हुए हादसे में थाना सदर बाजार के मोहल्ला हद्दफ निवासी आनंदपाल उर्फ पप्पू की मौत के बाद बुधवार रात लखनऊ में भर्ती उनके पिता छोटेलाल की भी सांसें थम गईं।
नौ फरवरी की शाम करीब साढ़े चार बजे अल्हागंज थाना क्षेत्र में कोठा मंझा गांव के सामने ओवरटेक कर रहा ट्रक सामने से आ रही कार से टकरा गया था। कार में सवार बहन का तिलक चढ़ाने जा रहे आनंदपाल उर्फ पप्पू (45) व उनके बड़े भाई देवेंद्र के ससुर सुरेश पाल (55) निवासी निबरिया थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली की मौके पर ही मौत हो गई थी।
आनंदपाल के पिता छोटेलाल का लखनऊ में उपचार चल रहा था। बुधवार की रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, देर शाम पहुंचे शव को देख हर किसी की आंख नम हो गईं। इसके बाद परिजनों ने गर्रा मोक्षधाम पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।