फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The family members also sit perched on the sixth day Jagendra

छठे दिन भी धरने पर बैठे जगेंद्र के घरवाले

Fri, 19 Jun 2015 11:40 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Fri, 19 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
The family members also sit perched on the sixth day Jagendra
जगेंद्र सिंह की मौत के मामले में दर्ज रिपोर्ट में आरोपी राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की बर्खास्तगी, हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार को आर्थिक सहायता देने और पत्रकार के पुत्रों को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर परिवार के लोगों का धरना छठे दिन भी जारी रहा।  
विज्ञापन

 पत्रकार जगेंद्र सिंह की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी सहित सहायता आदि की मांग को लेकर जगेंद्र सिंह का परिवार रविवार से घर के पास धरने पर बैठा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छठे दिन धरने पर परिवार के साथ भाजपा नेता राजवीर सिंह, देवेश गुप्ता, कांग्रेस नेता संतोष शर्मा, लोकदल के जिलाध्यक्ष सत्यपाल मिश्र तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। धरनास्थल पर जगेंद्र के पिता सुमेर सिंह, बहन लवली सिंह, पुत्र राहुल और राजन, पुत्री रचना सहित तमाम लोग मौजूद रहे। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम लालबहादुर, तहसीलदार पीएन सिंह, सीओ पुवायां उमेश शर्मा और डॉक्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी होंगे बयान
शाहजहांपुर। जगेंद्र की मौत के प्रकरण में एसपी बबलू कुमार ने कहा है कि हर पहलू पर गहतना से जांच की जा रही है। जगेंद्र का पोस्टमार्टम करने डॉक्टरों के भी बयान लिए जाएंगे।
एसपी ने बताया कि जगेंद्र की मौत के मामले एएसपी (सिटी) राजेश कुमार, सीओ (सिटी) डॉ. कृष्ण गोपाल यादव, सदर इंस्पेक्टर जेपी तिवारी, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम गहनता से जांच कर है। जगेंद्र के परिवार वालों के बयानों के साथ-साथ घटनास्थल के आसपास के लोगों के बयान लिए गए हैं। फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट शनिवार को आने की संभावना है। घटना से जुड़े सारे साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। आरोपी पुलिस कर्मियों के बयानों के लिए पुलिस लाइंस आरआई के माध्यम से नोटिस भेजा गया है। अन्य आरोपियों के भी जल्द बयान हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जगेंद्र के मृत्यू पूर्व बयानों का भी अवलोकन कर लिया गया है।

जगेंद्र पर दर्ज मुकदमे की जांच अंतिम पड़ाव पर
जगेंद्र और उनके दो साथियों के खिलाफ 12 मई को कोतवाली में दर्ज अपहरण और जानलेवा हमले के मुकदमे की जांच किए बगैर जगेंद्र की तलाश शुरू कर दी थी। जगेेंद्र की मौत के बाद उनके ऊपर दर्ज हुए मुकदमे की जांच बरेली क्राइम ब्रांच को दे दी गई थी। एसपी बबलू कुमार के मुताबिक बरेली क्राइम ब्रांच ने मुकदमे से जुड़े तथ्यों को जुटा लिया है। मुकदमे के वादी और मुकदमे से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की गई है। शनिवार को फिर से बरेली क्राइम ब्रांच जांच के लिए आएगी। क्राइम ब्रांच की जांच अंतिम पड़ाव पर है। जांच पूरी होने के बाद मुकदमे की सच्चाई सामने आ जाएगी।


महिला मित्र की सुरक्षा को लगाई पुलिस
जगेंद्र की महिला मित्र की सुरक्षा के लिए उनके मकान पर पुलिस तैनात कर दी गई। बताया जाता है कि इस बीच महिला अपने घर कई बार आ चुकी है। महिला अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर रुकी हुई है। महिला की सुरक्षा के लिए 24 घंटे उसके मकान पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed