{"_id":"69862c0f3c0520057d0a00c3","slug":"the-exam-talk-program-the-children-looked-excited-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-164908-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम... उत्साहित नजर आए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम... उत्साहित नजर आए बच्चे
विज्ञापन
अनन्या, कक्षा छह
शाहजहांपुर। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का शुक्रवार को सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं में सीधा प्रसारण किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और भाषण के अंशों को नोट किया। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।
बीएसए कार्यालय के सभागार में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने कार्यक्रम को देखा। पीएम ने पढ़ाई के साथ व्यावहारिक कौशल, आराम करना व अपनी पसंद की चीजों के साथ तालमेल करना सीखने पर जोर दिया। प्रसारण के बाद बीएसए दिव्या गुप्ता ने बच्चों को पढ़ाई और परीक्षा को लेकर सकारात्मक टिप्स दिए।
छात्र-छात्राओं ने बीएसए से प्रश्न भी पूछे। एसआरजी अरुण गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में संविलियन विद्यालय बहादुरगंज, खलील शर्की व मंडी के बच्चों ने प्रतिभाग किया। एसआरजी ममता शुक्ला, अश्वनी कुमार, डीसी प्रशिक्षण रोहित सिंह, मोहम्मद आमिर, डीसी सोहन शुक्ला, निश्चय सिंह, मनोज कुमार, सचिन वर्मा, सतीश कनौजिया, शेखर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में बच्चों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण देखा। बड़े कक्ष में एलईडी लगाकर वहां बच्चों को पंक्तिबद्ध बैठाकर कार्यक्रम दिखाया गया। इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक निकहत परवीन, दपिंदर कौर, सायमा तरन्नुम, शालिनी मिश्रा, नम्रता मिश्रा, वर्षा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
--
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखकर काफी कुछ सीखने को मिला है। उम्मीद है कि उनकी बातों पर अमल करने से निश्चित ही सफलता मिलेगी।
- अनन्या, कक्षा सात
--
पीएम ने परीक्षा की तैयारियाें को लेकर रटने से मना किया। कहा कि सिर्फ रटने से काम नहीं चलेगा। जब समझकर पढ़ेंगे तो याद होगा।
- अरुण कुमार, कक्षा आठ
--
भाषण को सुनकर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। काफी महत्वपूर्ण बातों को बताया गया, जिसे परीक्षा में प्रयोग कर सफलता पाई जा सकती है।
- आर्यन, कक्षा सात
--
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के काफी अंश को नोट किया है। यह काफी लाभप्रद साबित होंगे। परीक्षा में कामयाबी पाने के उपाय बताए गए हैं।
- उपासना, कक्षा सात