फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The entire family was taken hostage by looting cash, jewelry and the crooks

पूरे परिवार को बंधक बनाकर नकदी, जेवर लूटकर ले गए बदमाश

Thu, 29 Oct 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
The entire family was taken hostage by looting cash, jewelry and the crooks
शाहजहांपुर। बदमाशों ने सोमवार रात रोजा के पैंतापुर गांव में झोपड़ी में रहने वाले परिवार को निशाना बनाया। पूरे परिवार को बंधक बनाने के बाद बदमाश साढ़े छह हजार रुपये और जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने शिकायत थाने में की तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय पीड़ित को खामोश रहने को कह दिया। मुंह बंद रखने के लिए पुलिस वालों ने लुटा माल दिलवाने की बात कही।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के पैंतापुर गांव निवासी बेनीराम उर्फ गुड्डू अपने बेटा-बहू और पोता-पोती के साथ झोपड़ी में रहते हैं। बेनीराम ने बताया कि सोमवार रात करीब तीन बजे उनके घर में तीन बदमाश घुस गए। बदमाशों ने घर में पहुंचते ही बेनीराम और उनके बेटा-बहू को जगाया और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर तीनों को पीटा और हाथ-पैर बांध लिए। बेनीराम के मुताबिक उनके पास एक बंदमाश तमंचा ताने खड़ा रहा और दो ने घर में रखे साढ़े छह हजार रुपये, एक जोड़ी सोने के झाले, तीन जोड़ी चांदी की पायल, बच्चे के खड़ुआ और करधनी लूट ली। करीब 20 मिनट लूटपाट के बाद बदमाश धमकी देकर भाग गए। बदमाशों के चले जाने पर बेनीराम के घर में शोर मचा तो आसपास के लोग पहुंच गए और तीनों के हाथ पैर खोले। मंगलवार सुबह इसकी सूचना मिलने पर रोजा थाने के पुलिस कर्मी मौके पर जा पहुंचे और बेनीराम व उसकी पुत्रवधू को बुलाकर थाने ले गए। उनकी रिपोर्ट तो लिखी नहीं। उल्टे समझा दिया कि खामोश रहो.. तुम्हारा सामान दिलवा देंगे। समझाने के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed