फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The election in Bengal was won through dishonesty, deceit, and fraud: Naseemuddin

बेईमानी, एसआईआर और धोखेबाजी से जीता गया बंगाल में चुनाव : नसीमुद्दीन

Thu, 07 May 2026 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The election in Bengal was won through dishonesty, deceit, and fraud: Naseemuddin
शाहजहांपुर में प्रसाद भवन पर लोगाें से मुलाकात करते सपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी। संव
शाहजहांपुर। सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर कहा कि एसआईआर, बेईमानी व धोखेबाजी से चुनाव को जीता गया। चुनाव आयोग भाजपा के हाथ की कठपुतली बन गया है। बंगाल में हुई हत्या की निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रसाद भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि महंगाई चरम पर होने के साथ ही गैस सिलिंडर को लेकर मारा-मारी मची है। गन्ना किसानों का भुगतान समय से नहीं होने के कारण उनकी बेटियों की शादी नहीं हो पा रही है। गन्ना एक्ट के अनुसार देर से भुगतान होने पर ब्याज मिलना चाहिए, पर यहां गन्ने के रेट ही कम लगाए गए हैं। इससे किसानों को गन्ने की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के समय जनता ही भाजपा को हराने का काम करेगी। अखिलेश यादव का स्वागत करने वाली बेटी के पिता को सुपरवाइजर से चपरासी बनाए जाने के सवाल पर कहा कि बेटी ने पाप नहीं किया। भाजपा के लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कानून तोड़ने वाले भाजपा में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाेले-29 साल विधायक और चार बार कैबिनेट मंत्री रहते हुए ऐसी सरकार नहीं देखी। सीतापुर में पांच साल की बेटी के साथ दुष्कर्म, मेरठ में मां-बेटी को दौड़ाकर पीटकर मार डालना और बुदेलखंड में प्रजापति समाज के युवक की शादी में दूल्हा बने होने के दौरान उठाकर पटक दिया गया। चारों तरफ अत्याचार किया जा रहा है।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, सैयद कासिम रजा, रऊफ खान ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
--
49 जिले किए कवर
सिद्दीकी ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को सपा में 15 हजार 818 लोगों के साथ पीडीए से सहमत हाेते हुए सदस्यता ग्रहण की थी। उसके बाद होली, ईद और रोजा इफ्तार के दिनों को छोड़ दें तो लगातार दौरे कर रहे हैं। अब तक 49 जिलों को कवर कर चुके हैं। आंख में टांके लगे होने के बाद भी यहां आए हैं, जबकि डॉक्टर ने हाथ मिलाने और लोगों से मिलने से मना किया है।

--
सिद्दीकी का स्वागत किया



सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने पदाधिकारियों के साथ सीतापुर रोड गुर्री चौकी के पास फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ अवधेश कुमार वर्मा, अमित यादव, रणंजय सिंह यादव, विजय सिंह, रामसूरत यादव, अतीउल्ला सिद्दीकी,लखन प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed