फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The effect of sunlight will be stronger, the temperature will increase

Shahjahanpur News: धूप का असर होगा तेज, तापमान में होगी वृद्धि

Wed, 07 May 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The effect of sunlight will be stronger, the temperature will increase
मंगलवार को बरेली मोड़ क्षेत्र में चिलचिलाती धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जातीं छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। मौसम में बदलाव होने से तापमान सामान्य से कम है। इसलिए मंगलवार को गर्मी का असर कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अब मौसम खुल गया है। आज से तापमान में वृद्धि होगी। चार दिन भीषण गर्मी के साथ लू चलने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोेमवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि की वजह से तापमान सामान्य से कम हुआ है। वर्तमान में सामान्य तापमान न्यूनतम 26 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। मंगलवार को वायुदाब आठ मिलीबार गिरा हुआ था। इससे बुधवार सुबह हल्के बादल रहने की संभावना है। हवा में आर्द्रता 49 प्रतिशत है। इससे तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होने की आशंका है। चार दिन में मौसम में बदलाव आया और तेज गर्मी के साथ लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed