{"_id":"65cd36a54472838ac70a2ba4","slug":"the-edge-of-garra-ghat-will-become-a-new-center-for-picnic-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-113335-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सैरसपाटे का नया केंद्र बनेगा गर्रा घाट का किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सैरसपाटे का नया केंद्र बनेगा गर्रा घाट का किनारा
Thu, 15 Feb 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
मौसम बदलते ही जलबिहार के लिए गर्रा में पहुंचे पक्षी। संवाद
शाहजहांपुर। गर्रा नदी पर ककरा क्षेत्र को अजीजगंज से जोड़ने वाला पुल और उसके आसपास का क्षेत्र खूबसूरती की वजह से लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है। अब इस क्षेत्र को सैरसपाटे के लिए नई जगह के तौर पर प्रशासन विकसित करेगा। इसके लिए वित्त मंत्री ने प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, छावनी क्षेत्र में स्थित पीपल घाट को भी विकसित करने की कार्ययोजना बनाई गई है।
नगर निगम बनने के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के प्रयास से ककरा क्षेत्र को न्यू सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है जहां पर ई-बसों का चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। जबकि, नगर निगम कार्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। आने वाले दिनों में यहीं से नगरवासियों को सेवाएं प्रदान की जाएंगी। जैव विविधता पार्क को इस तरह से तैयार किया जा रहा है, जिससे शहरवासियों को घूमने-फिरने व पिकनिक बनाने के लिए एक अच्छी जगह मिल सके। इसके सुंदरीकरण और लोगों की सुविधा के लिए सीटों के निर्माण, पिकनिक स्पॉट के रूप में झोंपड़ी को विकसित किया जाएगा। पास में ही स्थित गर्रा नदी पर बांध के किनारे पॉथ-वे बनाने और पौधरोपण कराने की योजना है। इसको लेकर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नगर निगम के अधिकारियों को प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। न्यू सिटी ककरा में क्लॉक टॉवर और अर्बन हॉट बनाने की योजना भी है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि वित्त मंत्री के निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा।
-- -- -- -
रील्स बनाने के लिए युवाओं के लिए पसंद बना न्यू सिटी
- न्यू सिटी ककरा को अजीजगंज से जोड़ने के लिए गर्रा नदी पर नए पुल का निर्माण करवाया गया था। इससे न सिर्फ बरेली मोड़ से ईदगाह होकर शहर के अंदर आने का रास्ता सुलभ हुआ है। यहां मकान और दुकान आदि बनवाने के लिए जमीन की रजिस्ट्री करवाने वालों की संख्या भी बढ़ी है। नदी का किनारा, नया पुल और जैव विविधता पार्क का इलाका रील्स बनाने के शौकीन युवाओं की पसंद भी बनता जा रहा है। सुबह और शाम के समय तमाम लोग यहां सैर करने भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- --
पीपल घाट को भी किया जाएगा विकसित
छावनी क्षेत्र में पीपल घाट स्थित है, जहां पर कुछ ही मौकों पर लोगों का जुटना होता है। लेकिन यह घाट प्रकृति की सुंदरता को अपने में समेटे हुए है, जोकि बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। छावनी परिषद के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित ने इस घाट को विकसित करने की पहल की है। यदि यह घाट विकसित होता है, तो शहरवासियों के लिए पर्यटन का केंद्र जरूर बन सकता है।