फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The dug-up roads are in a dilapidated condition... and they have turned a blind eye to repairing them.

Shahjahanpur News: खोदी गईं सड़कें बदहाल...मरम्मत कराने के नाम पर मोड़ लिया मुंह

Fri, 02 Jan 2026 10:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
The dug-up roads are in a dilapidated condition... and they have turned a blind eye to repairing them.
कृष्ण कुमार सक्सेना उर्फ लालू पुजारी, पार्षद। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। 24 घंटे जल आपूर्ति देने के उद्देश्य से शुरू की गई अमृत जल योजना-2 लोगाें के लिए मुसीबत बन गई है। जल निगम ने मोहल्लों में गलियों की खोदाई कर दी, पर मरम्मत कराने के नाम पर मुंह मोड़ लिया। खोदी गई गलियों से लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। पार्षदाें के विरोध के बावजूद अफसर संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

मकानों में पानी देने के लिए पड़ी पाइप लाइन वर्षों पुरानी होने के चलते जगह-जगह लीक हो रहीं हैं। इसके चलते लोगों को पर्याप्त और शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा। लोगों को 24 घंटे पानी दिलाने के लिए अमृत योजना 2.0 के तहत 186 करोड़ की लागत से पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया। इससे 44 हजार घरों को जोड़े जाने की योजना है।
विज्ञापन

पानी का संकट दूर करने के लिए मोहल्लों में खोदाई का कार्य शुरू किया, लेकिन इसमें लापरवाही की जा रही है। वार्ड 46 तारीन टिकली में मल्हार सिनेमा के पास दो गलियों में सौ मीटर की खोदाई कर पाइप डाल दिया, पर गलियों की मरम्मत नहीं की गई। गलियों में घरों के सामने रोड़े पड़े हैं। ऐसे में लोगों का निकलना दूभर है। कार्यदायी संस्था रोज ही टाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड 51 में सड़क की खोदाई करने के बाद कुछ गलियों में पाइप डाले गए हैं। पाइप मानक के अनुसार नहीं डालने पर लोगों ने विरोध जताया। इसके बाद ठेकेदार काम छोड़कर चला गया। हालत यह है कि गलियों को समतल नहीं किया गया। इसके चलते स्थिति काफी खराब है। लोगों के घरों के सामने गड्ढा खोदा होने से लोग पार्षद से शिकायत कर रहे हैं।
वार्ड 16 में डिप्टी रफी उल्ला खां की मस्जिद के पास पाइप लाइन डालने के नाम पर खोदी गई सड़क को सही नहीं किया गया। इसके चलते लोगों का निकलना दूभर है। वार्ड में कई जगह पर खोदाई की गई। इसी तरह वार्ड नंबर आठ में बिजलीपुरा में दो गलियों में खोदाई की गई। उसमें पाइप नहीं डाले गए। इसके चलते सड़क खोदी पड़ी है।
--
क्या कहते हैं पार्षद
नगर निगम ने दो गलियों की खोदाई की है, लेकिन एक भी गली में पाइप लाइन नहीं डाली। ठेकेदार के पास प्रशिक्षित प्लंबर तक नहीं हैं। ठेकेदार मनमानी से काम करा रहे हैं। अफसर भी निरीक्षण नहीं करते हैं।
- रामबरन सिंह पार्षद, वार्ड नंबर आठ
--
काम काफी धीमी गति व लापरवाही से किया गया है। मानक के अनुसार पाइप नहीं डाला गया। विरोध करने पर ठेकेदार ही काम छोड़कर चला गया। इससे वार्ड के लोग काफी परेशान हैं।
- महनाज बी पार्षद, वार्ड नंबर 51
--
सौ मीटर पाइप डालने में एक महीने का समय लगा है। मलबा अब तक नहीं उठाया गया। कनेक्शन भी नहीं दिए गए। कंपनी के पास मजदूराें की कमी है।
-कृष्ण कुमार सक्सेना उर्फ लालू पुजारी, वार्ड नंबर 46
--
अभी हाइड्रो टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। इस टेस्टिंग से लीकेज नहीं होता है। इसके बाद सड़क निर्माण का कार्य कराएंगे। पार्षदों से भी इस संबंध में बैठक कर वार्ता हो चुकी है।

-मोहम्मद अयाज, एक्सईएन जल निगम
--
सड़कों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। अगर कहीं पर समस्या आ रही है तो उसे दूर कराया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए जाएंगे। प्रभावित क्षेत्र में निरीक्षण कर सड़कों को ठीक कराया जाएगा।

-डॉ. बिपिन मिश्रा, नगर आयुक्त

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed