{"_id":"6963e7e354c238f2eb0aa1b8","slug":"the-driver-was-surrounded-and-beaten-and-the-vans-window-was-broken-with-a-stone-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-162707-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चालक को घेरकर पीटा, पत्थर से वैन का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चालक को घेरकर पीटा, पत्थर से वैन का शीशा तोड़ा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के कोठी वाला बाग निवासी ईको वैन चालक अवनीश को बरेली मोड़ चौराहे पर कुछ लोगों ने घेरकर पीट दिया। आरोप है कि पत्थर मारकर वैन का शीशा तोड़ दिया।
चालक अवनीश रविवार को यहां एक मरीज को लेकर आए थे। दिन में एक बजे मरीज को अस्पताल छोड़ने के बाद वापस घर जा रहे थे। तभी बरेली मोड़ चौराहे पर उन्हें पुराने विवाद के चलते चार-पांच लोगों ने घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद वैन से खींचकर मारपीट करने लगे। सरेराह चौराहे पर मारपीट से राहगीर ठिठक गए।
हमलावर अवनीश को खींचकर चौराहे पर स्थित एक खोखे पर ले गए। यहां दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पीटा। आरोप है कि जातिसूचक शब्द भी कहे। ईको वैन के शीशे पर पत्थर मार दिया। पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई, तब तक हमलावर भाग चुके थे। अवनीश ने घटना की तहरीर अजीजगंज चौकी पुलिस को दी। थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद