फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The drama of Meghnad's killing was staged.

Shahjahanpur News: मेघनाद के वध की लीला का मंचन

Wed, 22 Oct 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The drama of Meghnad's killing was staged.
तिलहर रामलीला में श्रीराम की आरती उतारते कमेटी के पदा​धिकारी। स्रोत: आयोजक
तिलहर। श्री जनता रामलीला समिति की ओर से पोटरगंज के मैदान पर चल रही रामलीला में मंगलवार की रात अयोध्या से आई श्री किशोरी आदर्श रामलीला मंडली के कलाकारों ने मेघनाद वध का मंचन किया। कलाकारों की संवाद अदायगी, अभिनय और संगीत के समन्वय ने मंचन को जीवंत कर दिया। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण ने जैसे ही मेघनाद का वध कर उसे धराशायी किया, दर्शकों ने श्रीराम के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। व्यवस्था में समिति के संरक्षक देवेंद्र गुप्ता, प्रबंधक कमलेश गुप्ता, अध्यक्ष नीरज गुप्ता, महामंत्री पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीलेश गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

000
प्रभु श्रीराम के शरणागत हुए विभीषण, हनुमान जी ने जलाई लंका
रोजा। रौसर कोठी के रामलीला मैदान पर रोजा चीनी मिल के सहयोग से चल रही रामलीला में मंगलवार को अमर ज्योति सेवा संस्थान के कलाकारों ने श्रीराम की शरण में पहुंचे विभीषण और हनुमान जी द्वारा लंका जलाने के प्रसंगों का मंचन किया। मंचन में श्रीराम की भूमिका में सचिन शर्मा, लक्ष्मण के रूप में अर्चित शर्मा और सीता जी की भूमिका में रागिनी ने अभिनय की छाप छोड़ी। रावण बने राम सिंह, मेघनाद के रूप में मोहित, विभीषण बने विनीत और हनुमान बने आयुष ने भी अपने पात्र जीवंत किए। व्यवस्था में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद दीक्षित, संजीव मिश्रा, योगेश श्रीवास्तव, सचिन सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed