{"_id":"698f78a5745514ff3102a0ad","slug":"the-doors-of-consciousness-open-through-divine-sacrifice-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-165554-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ‘दैवीय प्राणाहुति के माध्यम से खुलते हैं चेतना के द्वार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ‘दैवीय प्राणाहुति के माध्यम से खुलते हैं चेतना के द्वार’
विज्ञापन
शाहजहांपुर में श्री रामचंद्र मिशन में दाजी की उपस्थिति में किताब का विमोचन करते मदन और राशि।
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष व हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी पटेल दाजी ने कहा कि दैवीय प्राणाहुति के माध्यम से चेतना के उच्चतर आयामों के द्वार स्वतः खुलते हैं। यह साधना मनुष्य को संसार से विरक्त होने का नहीं, बल्कि भीतर से परम सत्ता से जुड़ते हुए गृहस्थ जीवन में संतुलन और सामंजस्य स्थापित करने का मार्ग सिखाती है।
वह मिशन के आश्रम में आयोजित वसंतोत्सव के प्रथम चरण के द्वितीय दिवस पर ध्यान-साधना में बोल रहे थे। देश-विदेश से आए हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से सामूहिक ध्यान कर मानव कल्याण व विश्व शांति के लिए मंगल की कामना कीं।
उन्होंने कहा कि दिव्य प्राणाहुति की जीवंत धारा अल्प समय में ही निष्ठापूर्ण दैनिक अभ्यास से साधक को समाधि की अवस्थाओं तक पहुंचा देती है। बाबूजी महाराज के प्रपौत्र विनीत चंद्रा ने बाबूजी महाराज के साथ पारिवारिक जीवन में बिताए गए क्षणों को साझा किया। वरिष्ठ अभ्यासी रघुवीर अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
इस बीच प्रशिक्षक माधौगोपाल अग्रवाल, राजगोपाल अग्रवाल, श्रीगोपाल अग्रवाल और मिशन के सचिव रहे स्व.काशीराम अग्रवाल और बाबूजी महाराज के बीच लिखे गए पत्रों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। विमोचन में काशीराम अग्रवाल के पौत्र मदन और नातिन राशि ने सहयोग किया।