फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The DM and SP reviewed the security arrangements of the strong room.

Shahjahanpur News: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का डीएम और एसपी ने लिया जायजा

Sun, 03 May 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The DM and SP reviewed the security arrangements of the strong room.
तिलहर में स्ट्रांग रूम बनाने के लिए ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम और एसपी। संवाद
तिलहर। मीरानपुर कटरा में नगर पंचायत अध्यक्ष के रिक्त पद के लिए उपचुनाव के तहत मंगलवार पांच मई को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार दोपहर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एसपी सौरभ दीक्षित, एडीएम वित्त अरविंद कुमार और एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा के साथ यहां आकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

मतदान के बाद सात मई को मतगणना होगी और उसके तुरंत बाद चुनाव परिणाम की घोषणा करके विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

तिलहर ब्लॉक कार्यालय के जिला ग्राम्य विकास संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी कार्यालय परिसर में मत पेटिकाएं रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहीं से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। मतदान के बाद वहां लाई जाने वाली मत पेटिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्ट्रान्ग रूम में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने वहां भ्रमण करके स्ट्रांग रूम में चुनाव कार्मिकों के बैठने की व्यवस्था, मेज-कुर्सियां, मतपेटियां, सीसी कैमरों से निगरानी, जलपान व्यवस्था और प्रत्याशियों के लिए निर्धारित स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। इस दौरान एसडीएम जीत सिंह राय, एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण, सीओ ज्योति यादव मौजूद रहे।
---------------------------

डीएम और एसपी ने अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा का लिया जायजा
मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत अध्यक्ष के रिक्त पद को मंगलवार को होने वाले मतदान से पहले डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और एसपी सौरभ दीक्षित ने शनिवार को दोपहर मोहल्ला नादिरशाह में काकोरी शहीद इंटर कॉलेज तथा प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन के अति संवेदनशील बूथों का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने एसडीएम जीत सिंह राय और सीओ ज्योति यादव को मतदान से पहले वहां सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पर्दा करके आने वाली महिला मतदाताओं का चेहरा प्रमाणित करने के लिए महिला पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। उन्होंने भीषण गर्मी के मद्देनजर मतदान की पूर्व संध्या पर पोलिंग पार्टियों के लिए प्रत्येक बूथ पर दो-दो वाटर कूलर रखवाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम, प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed