{"_id":"698b68eb9ba263238d03fc95","slug":"the-dm-along-with-officials-inspected-the-procession-route-of-the-bade-laat-saheb-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-165273-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीएम ने अधिकारियों के साथ बड़े लाट साहब के जुलूस रूट का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीएम ने अधिकारियों के साथ बड़े लाट साहब के जुलूस रूट का लिया जायजा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एसपी राजेश द्विवेदी के साथ नगर क्षेत्र में होली पर निकाले जाने वाले बड़े लाट साहब के जुलूस के मार्ग का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया।
डीएम ने जुलूस मार्ग पर विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ढीले एवं लटके हुए तारों को तत्काल ठीक कराने, ट्रांसफाॅर्मरों को सुरक्षित रूप से ढकने, मार्ग में अवरोध उत्पन्न कर रही अस्थायी, स्थायी बाधाओं को हटाने तथा सड़क पर मौजूद गड्ढों को भरने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग करने, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और जुलूस मार्ग पर समुचित प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम एफआर अरविंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद