फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The district secured the first position in the state in IGRS.

Shahjahanpur News: आईजीआरएस में जनपद ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

Thu, 08 Jan 2026 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The district secured the first position in the state in IGRS.
शाहजहांपुर। जिले के सभी 23 थानों ने आईजीआरएस जनसुनवाई–समाधान पोर्टल में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जनपद स्तर पर आईजीआरएस प्रभारी प्रभाषचंद व कांस्टेबल उमंग कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्य किया। दिसंबर माह में पोर्टल पर कुल 2912 शिकायतें प्राप्त हुईं। टीम ने सभी शिकायतों का संबंधित थानों के माध्यम से समयबद्ध निस्तारण कराया। प्रत्येक रिपोर्ट का स्वयं गहन अवलोकन कर, निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपलोड कराया गया।

जनपद का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। 135 में 135 अंक प्राप्त हुए। एसपी राजेश द्विवेदी ने टीम व अधीनस्थों को बधाई देते हुए कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतकर्ता की समस्या समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से हल होना ही वास्तविक सफलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed