फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The district received 3168 metric tons of urea

Shahjahanpur News: जिले को 3168 मीट्रिक टन यूरिया मिली

Fri, 15 Aug 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The district received 3168 metric tons of urea
डीसीबी मुख्यालय पर सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक करते अध्यक्ष डीपीएस राठौर। स्रोत : डीसीबी
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय पर अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने सहकारिता विभाग एवं इफको अधिकारियों के साथ बैठक की। डीपीएस राठौर ने बताया कि जिले को करीब 3168 मीट्रिक टन यूरिया मिली है।
विज्ञापन

बैठक में जिले में यूरिया की आवश्यकता, उपलब्धता और वितरण की समीक्षा की गई। सभी बी पैक्स (समितियों) पर यूरिया उपलब्ध करा कर प्राथमिकता से वितरण करवाने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा बी पैक्स, सहकारी संघ आदि के माध्यम से 25 हजार मीट्रिक टन यूरिया 98 हजार किसानों को वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन

इसमें 35 हजार गैर सदस्य कृषकों को वितरण किया गया है। यह आंकड़ा विगत वर्ष की तुलना में साढ़े आठ मीट्रिक टन यानी कि 25 प्रतिशत ज्यादा है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में किसी भी समिति पर यूरिया शून्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवररेटिंग व कालाबाजारी की कोई शिकायत नहीं है। बैठक में जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी, जिला सहकारी उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, आनंद श्रीवास्तव, पीसीएफ जिला प्रबंधक यश वीर सिंह इफको प्रबंधक राम रतन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed