{"_id":"6763279bb76540cc27012f65","slug":"the-difference-between-theatre-and-cinema-was-explained-through-the-director-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-133821-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिग्दर्शक के जरिये रंगमंच और सिनेमा के बीच अंतर को समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिग्दर्शक के जरिये रंगमंच और सिनेमा के बीच अंतर को समझाया
Thu, 19 Dec 2024 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इप्टा के प्रांतीय समारोह में बुधवार को गांधी भवन के सभागार में दिग्दर्शक और भोमा नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी भाव-भंगिमाओं व संवाद से किरदाराें को जीवंत कर दिया।
सहारनपुर की इप्टा टीम ने संदीप शर्मा, माजिद द्वारा निर्देशित नाटक दिग्दर्शक का मंचन किया। नाटक में दिखाया जाता है कि बूढ़ा दिग्दर्शक मंच पर अभ्यास कर रहा था। जब वह खांसता है तो उसे युवक पानी देता था। दिग्दर्शक उसे अभिनय सिखाता है। जब युवक ने रंगमंच छाेड़कर फिल्मों में जाने का फैसला लिया तो दिग्दर्शक को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। नाटक के जरिये रंगमंच और सिनेमा पर बहस को दर्शाया गया है।
इसके बाद रायबरेली की इप्टा टीम ने बादल सरकार द्वारा लिखित नाटक भोमा का मंचन किया। नाटक के जरिये कठिन परिस्थितियों को सहन करने के बाद भी किसान की दुर्दशा को दिखाया गया। नाटक में संतोष चौधरी, जनार्दन मिश्रा, रामदेव शर्मा, रमेश, निर्भय श्रीवास्तव, लवकुश, रेनू श्रीवास्तव ने अभिनय किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बलिदान दिवस पर आज होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी
-शहीद दिवस पर बृहस्पतिवार को शाम चार बजे गांधी भवन के सभागार में इप्टा की राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। वरिष्ठ रंगकर्मी जरीफ मलिक आनंद व आलोक सक्सेना ने बताया कि संगोष्ठी में कार्यकारी अध्यक्ष राकेश वेदा, महासचिव तनवीर अख्तर, प्रख्यात लेखक व विचारक सुधीर विद्यार्थी, नाटककार व निर्देशक राजेश कुमार आदि को आमंत्रित किया है।