{"_id":"6a1089540cf3b279ef0f6e65","slug":"the-devotees-were-thrilled-upon-hearing-the-episode-of-ravanas-slaying-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-174081-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रावण वध का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु हुए रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रावण वध का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु हुए रोमांचित
विज्ञापन
बंडा। ददिउरी मार्ग पर स्थित श्री सिद्ध बाबा देव स्थान पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन शुक्रवार को कथा व्यास पंडित कपिल त्रिवेदी ने मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण वध के प्रसंग सुनाकर श्रद्धालु श्रोताओं को रोमांचित कर दिया। उन्होंने कहा कि कुंभकर्ण के भी मारे जाने के बाद रावण खुद सेना लेकर भगवान श्रीराम से युद्ध करने आया। भयंकर संग्राम के बाद भगवान श्री राम ने रावण का वध करके पाप का अंत कर दिया। संवाद
000
माता पार्वती के तप का कथा व्यास ने किया वर्णन
कांट। यहां नए अस्पताल मार्ग के मैदान पर चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को कथा व्यास पंडित राहुल कृष्ण दीक्षित ने माता पार्वती की कठोर तपस्या एवं भगवान शिव से विवाह के प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने कठोर तप किया, जो इस बात का प्रतीक है कि ईश्वर की प्राप्ति के लिए मनुष्य को समर्पण, साधना और संयम का मार्ग अपनाना चाहिए। कथा श्रवण में गोविंद शरण पांडेय, राममुरारी मिश्रा, राजीव शर्मा, विशाल भारद्वाज, अभिषेक पांडेय, अमित मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे। संवाद