फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The deputy manager of the finance company was threatened

Shahjahanpur News: फाइनेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर को धमकाया

Fri, 16 May 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The deputy manager of the finance company was threatened
जलालाबाद। ऑफिस में गालीगलौज करने से मना करने से नाराज दो युवकों ने बजाज फाइनेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर को रास्ते में घेरकर जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खंडहर निवासी अतुल पांडेय ने पुलिस को बताया कि उसके ऑफिस में 12 मई को बरेली रोड निवासी प्रियांशु और मोहल्ला जमदग्निनगर निवासी निलाक्ष्य गुप्ता किसी बात को लेकर गालीगलौज करने लगे। उसने गाली देने से मना करते हुए उन दोनों को ऑफिस से बाहर निकलवा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इससे वे दोनों रंजिश मानने लगे। दूसरे दिन जब वह ऑफिस से घर लौट रहे थे तभी रास्ते में उन दोनों के अलावा दो अज्ञात लोगों ने बाइक रुकवाकर उन्हें घेर लिया। जान से मार डालने की धमकी देते हुए हमलावर हो गए। इस दौरान राहगीरों के आ जाने पर आरोपी देख लेने की धमकी देकर भाग निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed