फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The delivery boy was shot for refusing to take a torn note of two hundred rupees.

दो सौ रुपये का फटा नोट लेने से इन्कार पर डिलीवरी ब्वॉय को गोली मारी

Fri, 26 Aug 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The delivery boy was shot for refusing to take a torn note of two hundred rupees.
शाहजहांपुर। कच्चा कटरा निवासी डिलीवरी ब्वॉय सचिन कश्यप को एमनजई जलालनगर में बुधवार रात गोली मार दी गई। वह अपने दोस्त रितिक के साथ पिज्जा की डिलीवरी देने गया था। दोनों पक्षों में 200 रुपये के फटे नोट को बदलने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर प्रभारी एसपी समेत चार थानों की पुलिस पहुंची। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार रात एसपी कॉलेज रोड स्थित कैफे पर पिज्जा व बर्गर का जलालनगर से ऑर्डर आया था। पिज्जा लेकर डिलीवरी ब्वॉय सचिन कश्यप व उसका दोस्त मोहल्ला खलीलशर्की निवासी रितिक गुप्ता रवाना हुए। रात करीब सवा 11 बजे दोनों ने एमनजई जलालनगर निवासी नदीम को ऑर्डर रिसीव कराया। 197 रुपये के भुगतान के एवज में नदीम ने दो सौ रुपये का नोट दिया था। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय वापस आ गए। रेलवे स्टेशन के पास सचिन व रितिक ने कोल्डड्रिंक पी। नदीम द्वारा दिए दो सौ रुपये के नोट को दुकानदार को दिया तो उसने नोट फटा होने की बात कहते हुए लेने से इन्कार कर दिया। उसके बाद दोनों नोट लेकर वापस नदीम के घर पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि दरवाजा खटकाने पर नदीम बाहर निकला तो फटे नोट को बदलने के लिए कहा गया। इस पर नदीम पक्ष के लोग उग्र हो गए और गालीगलौज करने लगे। शोरशराबा होने पर नदीम का भाई नईम छत पर आ गया और उसने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली सचिन की पीठ में लगी। इसके बाद रितिक बाइक से किसी तरह घायल को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा और भर्ती कराया। सचिन को रात में ही बरेली रेफर किया गया। रितिक गुप्ता ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही दोनों गिरफ्तार
युवक को गोली मारकर घायल कर देने की सूचना मेडिकल कॉलेज से चौक कोतवाली पहुंची। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने तुरंत ही अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद प्रभारी एसपी संजय कुमार, सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर सदर अमित पांडेय, चौक पुलिस आदि भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के घर से दो तमंचे व कारतूस आदि बरामद किए हैं। दोनों ही आरोपियों को रात में गिरफ्तार कर लिया गया। रितिक की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई।

मोहल्ले में मचा चोर-चोर का शोर
डिलीवरी ब्वॉय से विवाद के बाद पूरे मोहल्ले में चोर-चोर का शोर मच गया। लोग अपने घर से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने हवाई फायर भी कर दिया। कुछ देर के बाद सदर पुलिस और अधिकारियों के पहुंचने के बाद मोहल्ले के लोग घर में दुबक गए।
दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना के अनुसार आगे कार्रवाई होगी। - संजय कुमार, प्रभारी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed