फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The death of the watchman of Kribhco factory, the family jammed by keeping the dead body

कृभको फैक्ट्री के डॉग हैंडलर की मौत, शव रखकर परिजन ने लगाया जाम

Thu, 31 Mar 2022 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
The death of the watchman of Kribhco factory, the family jammed by keeping the dead body
जाम के दौरान मृतक राघवेंद्र के परिजन से वार्ता करते एसडीएम सदर। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कांट क्षेत्र के गांव नगला बनवारी निवासी कृभको फर्टिलाइजर के चौकीदार राघवेंद्र सिंह की मंगलवार रात हादसे में मौत हो गई। बुधवार सुबह फैक्टरी के गेट पर शव रखकर परिजन ने मुआवजे की मांग की। तय मुआवजा देने में आनाकानी करने पर परिजन ने शाम चार बजे कांट-जलालाबाद रोड जाम कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। धक्का-मुक्की के बाद कई थानों की पुलिस बुला ली गई। बमुश्किल मामले को शांत किया। इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राजवीर का 22 वर्षीय पुत्र राघवेंद्र सिंह कृभको फर्टिलाइजर में चौकीदार था। मंगलवार रात आठ बजे वह ड्यूटी पर आया था। वह हादसे में घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। देर रात फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड ने राजवीर को बेटे के घायल होने की सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो बेटे के शव देखकर बिलख पड़े। बेटे के सिर और कमर में चोट देखकर परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए सुबह पांच बजे कंपनी के गेट पर शव रखकर विरोध दर्ज कराया। परिजन के मुताबिक, चार घंटे तक शव रखने के बाद 18 लाख रुपये मुआवजा देने को फैक्टरी प्रबंधन राजी हो गया। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

आरोप है कि शव हटने के बाद फैक्टरी प्रबंधन मुआवजे को लेकर आनाकानी करने लगा। इसके बाद शाम चार बजे परिजन व ग्रामीणों ने कांट-जलालाबाद रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सड़क जाम करने पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। हंगामा बढ़ता देखकर कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। पुलिस से भी धक्का-मुक्की की और नारेबाजी के बीच पुलिस ने फैक्टरी के अधिकारियों और मृतक के परिजन से वार्ता कराई। साढ़े 14 लाख रुपये मुआवजा देने पर बात तय हुई। ढाई लाख रुपये का चेक भी मौके पर दे दिया गया। तब जाम खोला गया। मृतक राघवेंद्र की पिछले साल 30 अप्रैल को अनुपमा से शादी हुई थी। चार बहनों में वह अकेला भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राघवेंद्र कृभको की कॉलोनी से कुत्ता लेकर फैक्टरी आ रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। परिजन के लगाए सारे आरोप निराधार है। -विशम्भर मिश्रा, असिस्टेंट मैनेजर आईआर, कृभको फर्टिलाइजर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed