फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The date of first phase of admission in ITI has been extended by three days

Shahjahanpur News: आईटीआई में प्रवेश के लिए तीन दिन बढ़ाई गई पहले चरण की तिथि

Wed, 09 Jul 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The date of first phase of admission in ITI has been extended by three days
शाहजहांपुर। राजकीय आईटीआई में प्रवेश के पहले चरण में कम दाखिले होने के चलते तिथि में विस्तार कर दिया गया है। अब 11 जुलाई तक विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। राज्य स्तर से निर्देश आने के बाद प्रधानाचार्य ने पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जनपद की रोजा, पुवायां और जलालाबाद आईटीआई के लिए पांच हजार से ज्यादा आवेदन किए गए थे। इसके बाद मेरिट सूची जारी की गई। पहले चरण में प्रवेश के लिए आठ जुलाई तिथि रखी गई थी। आठ दिनों में प्रवेश काफी कम हुए। रोजा आईटीआई में 473 के सापेक्ष 448 सीटें पहले चक्र में मिलीं थीं।
विज्ञापन

इसमें अब तक मात्र 209 ही प्रवेश हो सके। इसी तरह पुवायां में 317 के सापेक्ष 162 व जलालाबाद में 445 सीटों पर 191 प्रवेश हुए हैं। प्रवेश की गति धीमी रहने के कारण राज्य स्तर पर प्रवेश के प्रथम चरण की तिथि को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य नागेंद्र सिंह ने बताया कि राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र-2025 में तिथि को बढ़ाकर 11 जुलाई रात 12 बजे तक कर दिया गया है। प्रथम चयन सूची में चयनित अभ्यर्थी तय तिथि तक प्रवेश ले सकते हैं। चयनित संस्थान में सभी अभिलेखों के साथ लाना होगा। प्रवेश संबंधी सूचनाएं वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।

------

ये हैं प्रमुख कोर्स

-आठवीं उत्तीर्ण करने वाले प्लंबर, वॉयरमैन, पेंटिंग, हाईस्कूल पास इलेक्ट्रीशियन, एसी, मैकेनिक, कोपा आदि ट्रेड में प्रवेश लेते हैं। इसके अतिरिक्त मेन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन, फिटर, आरएसी, मोटर मैकेनिकल, टर्नर, मशीनिस्ट, ड्राफ्टमैन आदि की ट्रेड भी संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed