फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The cutting of bushes has begun on the Shivdaspur road.

Shahjahanpur News: शिवदासपुर मार्ग पर झाड़ियों की शुरू की गई कटाई

Fri, 12 Dec 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The cutting of bushes has begun on the Shivdaspur road.
​शिवदासपुर मार्ग के किनारे की झाड़ियों को काटते कर्मचारी। संवाद
तिलहर। शिवदासपुर मार्ग की दोनों पटरियाें पर फैली घनी झाड़ियों को साफ कराने का काम लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार से शुरू करा दिया। हालांकि, मार्ग पर कई जगह झाड़ियों को हटाने के नामपर सिर्फ औपचारिकता निभाए जाने से वहां अब भी वाहनों की दृश्यता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शिवदासपुर मार्ग के किनारे करीब तीन दर्जन से ज्यादा गांवों की बसावट है। वहां के लोग ब्लॉक और तहसील मुख्यालय आने सहित बाहर जाने के लिए इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। इस कारण मार्ग पर हर समय आवागमन बना रहता है। मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियां सड़क तक आ जाने से दिन ढलने के बाद विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों के चालक एक-दूसरे को देख नहीं पाते थे।
विज्ञापन

मार्ग के मोड़ पर आए दिन झाड़ियों की वजह से हादसे हो रहे थे। कई बाइक सवार भी तीखे मोड़ पर झाड़ियों की वजह से आपस में टकराकर घायल हो चुके थे। इस बारे में अमर उजाला ने पांच दिसंबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपते ही लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के ठेकेदार ने श्रमिकों को लगाकर झाड़ियां हटाने का काम शुरू कराया। शिवदासपुर निवासी लालू और संजीव ने बताया कि लोनिवि के ठेकेदार ने केवल कुछ जगहों पर झाड़ियों को ऊपर से काटकर छोटा कर दिया गया, लेकिन उन्हें पूरी तरह नहीं हटाया है।

अधूरी सफाई से न तो रास्ता स्पष्ट हुआ है और न ही झाड़ियों में छिपने वाले जंगली जानवरों के खतरा कम हो सका है। उनका कहना है कि मार्ग की दोनों पटरियां पूरी तरह झाड़ियों से मुक्त की जाएं। इससे यातायात सुचारु होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
--
इससे पहले मार्ग से झाड़ियां हटाने का कभी कार्य नहीं हुआ था। कटान की जांच कराई जाएगी और जहां जरूरत होगी, वहां दोबारा सफाई कराई जाएगी।
-दिनेश कुमार, अवर अभियंता, लोनिवि

शिवदासपुर मार्ग के किनारे की झाड़ियों को काटते कर्मचारी। संवाद

शिवदासपुर मार्ग के किनारे की झाड़ियों को काटते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed