फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The crowds at Powayan's cheap market are proving deadly.

Shahjahanpur News: जान पर भारी पड़ रही पुवायां की सस्ता बाजार की भीड़

Tue, 23 Dec 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The crowds at Powayan's cheap market are proving deadly.
पुवायां में सस्ता बाजार की भीड़ में फंसी एंबुलेंस। संवाद
पुवायां। सस्ता बाजार में भारी भीड़ के कारण सिविल कोर्ट और सीएचसी जाने वाले मार्ग पर सोमवार को जाम लग गया। दिनभर में तीन एंबुलेंस जाम में काफी देर तक फंसीं रहीं। इसके अलावा रोगियों और कोर्ट जाने वाले वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर पुवायां कस्बे में सिविल कोर्ट और सीएचसी के लिए जाने वाले एकमात्र रास्ते पर एक साल से अधिक समय से हर सोमवार को सस्ता बाजार के नाम से दुकानें लगवाईं जा रहीं हैं। इसी मार्ग पर सीओ कार्यालय है। इसके अलावा गांवों के लोग भी इधर से निकलते हैं। सस्ता बाजार में दूरदराज से दुकानदार आते हैं और गांवों से बड़ी संख्या में लोग सामान खरीदने आते हैं। इस कारण सोमवार को मार्ग पर भीड़ से जाम जैसी स्थिति हो जाती है।
विज्ञापन

भीड़ के कारण वकील, वादकारी, सीएचसी जाने वाले रोगियों और सीओ कार्यालय जाने वाले लोगों को दिक्कतें होती हैं। बाजार में आने वाली दुकानों से ठेकेदार शुल्क भी लेते हैं, लेकिन कई बार शिकायत के बाद भी भीड़ को रोड से दूर रखने का कोई प्रयास नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी सस्ता बाजार में भीड़ के चलते रोड जाम हो गई। इससे कोर्ट जाने वाले वकीलों और सीएचसी जाने वाले रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में 108 सेवा की एक एंबुलेंस हादसे में घायल गांव धारा निवासी सुजल को लेकर सीएचसी रोड पर पहुंची तो काफी देर तक जाम में फंसी रही। इस पर सिविल कोर्ट परिसर में मौजूद तमाम वकील नाराज हो उठे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को निकलवाकर सीएचसी भिजवाया। बाद में सुजल को बरेली रेफर कर दिया गया।
कुछ ही देर बाद दूसरी एंबुलेंस भी गांव खांड़ेपुर मड़ैया निवासी गुड्डू की पत्नी रेनू को प्रसव पीड़ा होने पर लेकर आई तो भीड़ के कारण सीएचसी नहीं पहुंच सकी और जाम में फंस गई। इसके बाद वकीलों ने सीओ को सूचना दी। सीओ के नाराजगी जताने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ हटवाकर एंबुलेंस को निकलवाकर सीएचसी भिजवाया। बाद में रेनू को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया तो एंबुलेंस फिर से बाजार की भीड़ में फंस गई। बमुश्किल एंबुलेंस निकलवाकर रेनू को शाहजहांपुर ले जाया गया।

--
सिविल कोर्ट के वकीलों के माध्यम से जाम लगने की जानकारी मिली थी। पुलिस को मौके पर भेजकर जाम खुलवाया गया। एंबुलेंस को भी निकलवाया गया। अगले सोमवार को जाम नहीं लगने पाए, इसके लिए व्यवस्था की जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed