{"_id":"68f525798e63e515e5082904","slug":"the-crime-inspector-has-been-given-the-investigation-of-the-case-registered-against-the-former-mla-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-155558-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अपराध इंस्पेक्टर को दी गई पूर्व विधायक पर दर्ज मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अपराध इंस्पेक्टर को दी गई पूर्व विधायक पर दर्ज मामले की जांच
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर में विद्युत उपकेंद्र के आवासों में तोड़फोड़ के आरोप में ददरौल के पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह पर दर्ज हुए मामले की जांच मदनापुर थाने के अपराध निरीक्षक सुनील कुमार को दी गई है। उन्होंने साक्ष्यों को संकलन करने के लिए अपनी जांच शुरू कर दी है।
जेई भोलानाथ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 14 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे सिकंदरपुर कलां निवासी पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह ने 10-12 लोगों के साथ मिलकर विद्युत उपकेंद्र मदनापुर की जमीन पर पुरानी बनी काॅलोनी के आवासों में तोड़फोड़ की।
जानकारी मिलने पर यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच वीडियोग्राफी की। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व चार अक्तूबर को सरकारी जमीन पर चहारदीवारी पर कब्जा करने की कोशिश व मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर काम को रुकवा दिया था। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना अपराध इंस्पेक्टर सुनील को दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।