{"_id":"69b945105543b29e1f05814e","slug":"the-cremation-of-the-body-was-performed-following-assurances-of-action-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-168210-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार्रवाई के आश्वासन पर किया गया शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार्रवाई के आश्वासन पर किया गया शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
गुमसुम बैठे मृतक राजकुमार के परिजन। संवाद
चांदपुर। कार्रवाई के आश्वासन पर मंगलवार दोपहर खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम हंसपुर निवासी 45 वर्षीय राजकुमार के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे अमित ने उन्हें मुखाग्नि दी।
सोमवार की शाम घर पहुंचे शव का मृतक की पत्नी फूलमती ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। सूचना पर रात को ही पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब परिजन मान गए।
फूलमती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि गांव निवासी लवदीप रविवार की शाम पांच बजे पति राजकुमार को ट्रैक्टर पर बैठाकर गढ़वाखेड़ा थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत ले गया था। वापसी में लवदीप की लापरवाही से पति की मौत हो गई। वहीं, इंस्पेक्टर श्यामवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।