{"_id":"68e6b6315f98ca70540dbf17","slug":"the-craze-of-red-and-pink-rajasthani-sarees-with-borders-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-154479-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लाल व गुलाबी रंग की राजस्थानी और बॉर्डर वाली साड़ी की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लाल व गुलाबी रंग की राजस्थानी और बॉर्डर वाली साड़ी की धूम
विज्ञापन
शाहजहांपुर में करवाचौथ पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। करवाचौथ को लेकर साड़ी व लहंगा का बाजार गुलजार हो गया है। लोगों ने त्योहार के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। इस बार टीवी धारावाहिकों में अभिनेत्रियों की पारंपरिक राजस्थानी व बॉर्डर वाली साड़ियों की मांग है। करवाचौथ को देखते हुए लाल, गुलाबी रंग की साड़ियां सबसे ज्यादा बिक रहीं हैं। इसके अलावा महरून रंग के लहंगे भी महिलाओं व युवतियों की पसंद बने हुए हैं।
करवाचौथ और दिवाली नजदीक आते ही महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। व्यापारियों ने भी बड़ा कलेक्शन बाजार में उतारा है। टीवी सीरियल फेम साड़ियों की लंबी रेंज बाजार में उपलब्ध है। राजस्थानी अंदाज की साड़ियों की सबसे ज्यादा मांग है। यह दो से तीन हजार रुपये में अलग-अलग रंग में उपलब्ध हैं।
इसी तरह कोलकाता की जरी जरदोजी से निर्मित साड़ियां भी पसंद की जा रहीं हैं। आकर्षक रंगों में यह दो से दस हजार तक में उपलब्ध हैं। इसी तरह शिफॉन की साड़ी भी महिलाएं खरीद रहीं हैं। राज सलेक्शन के मालिक पूरन सिंह बताते हैं कि करवाचौथ और दिवाली के लिए खरीदारी शुरू हो गई। बाजार में साड़ियों और लहंगों की लंबी रेंज उपलब्ध है।
विज्ञापन
लहंगे भी बना रहे दीवाना
साड़ी के साथ ही सूरत के लहंगों की भी काफी मांग है। राजस्थानी लुक के लहंगे सबसे ज्यादा महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। राजस्थानी लहंगे अपनी रंगत, बारीक काम और भव्यता के लिए काफी भा रहे हैं।