फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The couple united by forgetting their grievances on Diwali

00दिवाली पर गिले-शिकवे भूलकर एक हुए दंपती

Mon, 24 Oct 2022 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
The couple united by forgetting their grievances on Diwali
शाहजहांपुर। दहेज, घरेलू कलह के चलते घर की दहलीज को लांघकर मायके आने वाली छह महिलाओं ने दिवाली पर रिश्ते को मजबूत करने का काम किया। महिला थाने के परामर्श केंद्र में दंपती व उनके परिजनों के आपसी गिले-शिकवे दूर हुए तो दोनों ने फिर साथ रहने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन

अपने करीबी के दूर होने पर त्योहार भी फीके रहते हैं, जबकि अपनों का साथ खुशियों को दोगुना कर देता है। करवाचौथ से शुरू हुए प्रयास दिवाली पर रंग लाए और छह परिवारों ने काउंसलिंग के बाद परिवार को टूटने से बचा लिया। महिला थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री ने बताया कि रूठे दंपती के परिवार के लोग खुश नहीं थे। कई दंपती की आपस में नहीं बन रही थी। दिवाली पर दोनों पक्षों ने अपने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

दहेज की खातिर हुआ मनमुटाव दूर किया
रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी कांट के गांव में हुई थी। उसकी शादी को 12 वर्ष बीत चुके हैं। बरात के बाद से ही सास-ससुर उससे अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। उसे मायके आकर रहना पड़ा। परिवार में पंचायत होने पर हल नहीं निकला। तब महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। कई महीने तक उनकी काउंसलिंग चली। त्योहार से पहले ही दोनों का समझौता होने से उनका घर टूटने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने शराब से तौबा की तो मान गई पत्नी
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति शराब पीने का आदी है। वह शराब पीने के बाद उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता ने मजबूरी में पुलिस का सहारा लिया। उनका केस महिला थाने पहुंच गया। दोनों पक्ष बुलाए गए। काउंसलिंग की गई। पति ने पत्नी पर हाथ उठाने व शराब से तौबा कर ली तो पत्नी ने भी साथ रहने को हामी भर दी।

ससुरालवाले ताना देते थे, हुआ समझौता
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी कांट में हुई थी। उसका बेटा भी हुआ। ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करना नहीं छोड़ रहे थे। जरा-जरा सी बात पर परेशान करते थे। कम दहेज लाने का ताना देते थे। इसलिए उसने ससुराल को छोड़कर मायके आना उचित समझा। मुकदमा लड़ने के लिए एसपी को पत्र दिया। वहां से महिला थाने केस ट्रांसफर किया। दोनों पक्ष बुलाए गए जिसके बाद दिवाली पर उनका समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed