फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The corporation office could not be built even in four years

Shahjahanpur News: चार साल में भी नहीं बन सका निगम का कार्यालय

Wed, 06 Aug 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The corporation office could not be built even in four years
न्यू ककरा सिटी में निर्माणाधीन नगर निगम का भवन। संवाद - फोटो : बेतवा में बाढ़ के चलते खेत में पड़ी सड़ी ज्वार की फसल। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू हुए चार साल से अधिक हो गए हैं। निर्माण में देरी के चलते कार्यदायी संस्था पर 66 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। बावजूद इसके कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। अब संभावना जताई जा रही है कि भवन का निर्माण दिसंबर में पूरा हो सकता है। हालांकि अभी बारिश और बाढ़ कार्य में अड़ंगा डाल सकती है।
विज्ञापन

न्यू ककरा सिटी में वर्ष 2021 में नगर निगम के नए कार्यालय भवन का निर्माण सीएंडडीएस की देखरेख में मैसर्स स्काईलाइन इंफ्रावर्ड प्राइवेट लिमिटेड ने शुरू किया था। इसकी लागत 43 करोड़ 39 लाख 57 हजार रुपये आ रही है। इसका शत-प्रतिशत निर्माण 28 फरवरी 2023 तक हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन

एजेंसी को अप्रैल 2024 तक काम पूरा करने का समय दिया गया, फिर जून 2024 तक निर्माण पूर्ण करने के लिए कहा गया। एक बार फिर समय सीमा बढ़ाई गई थी। इसके बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो पाया। निर्माण कार्य की गति धीमी देखते हुए वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने निर्माण एजेंसी पर जुर्माना लगाने को कहा था। इसके बाद निर्माण एजेंसी पर 66 लाख का जुर्माना लगाया गया। बावजूद इसके निर्माण की गति पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से निर्माण की गति धीमी, बाढ़ भी डाल सकती है खलल
वर्तमान में बारिश का मौसम चल रहा है। इसकी वजह से निर्माण की गति काफी धीमी हो गई है। लगातार हो रही बारिश से गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे बाढ़ आने की आशंकाएं भी बढ़ गईं हैं। इससे नगर निगम के कार्यालय के निर्माण में और गति धीमी हो सकती है। निर्माण एजेंसी को दिसंबर तक कार्य करना काफी कठिन पड़ जाएगा।


निर्माण में देरी होने पर निर्माण एजेंसी पर 66 लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है। पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि दिसंबर तक नए भवन में नगर निगम कार्यालय का शुभारंभ हो जाए। इसके लिए निर्माण एजेंसी से भी कहा जा रहा है। - डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed