{"_id":"6980dd873a68f4862f0c0252","slug":"the-container-truck-overturned-in-a-ditch-injuring-the-driver-and-helper-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-164608-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खाई में पलटा कंटेनर, चालक और हेल्पर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खाई में पलटा कंटेनर, चालक और हेल्पर जख्मी
विज्ञापन
जैतीपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर खंडसार गांव के पास सोमवार की शाम करीब पांच बजे सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली को बचाने की कोशिश में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। हादसे में कंटेनर के चालक अनुज कुमार और हेल्पर प्रमोद कुमार मामूली रूप से घायल हो गए। उधर से निकले राहगीरों ने कंटेनर के केबिन में फंसे चालक और हेल्पर को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। कंटेनर के चालक ने बताया कि वह बदायूं के गिरधरपुर से खाली कंटेनर लेकर लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से मार्ग के बीच में ट्रैक्टर-ट्राॅली आ गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर उसका चालक भाग गया। संवाद
--
वैन और ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर में दो भाई गंभीर घायल
खुटार। खुटार के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी सोनू गुप्ता अपने छोटे भाई शेखर गुप्ता के साथ वैन में किराने का सामान भरकर गांवों में बेचते हैं। सोमवार को दोनों भाई चालक के साथ सामान बेचकर वापस घर जा रहे थे। खुटार गोला रोड पर कोचर फार्म के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली और वैन टकरा गई। हादसे में सोनू और शेखर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक और ईएमटी ने दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया। सोनू गुप्ता को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। संवाद
--
सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। स्कूटी से टकराकर बाइक सवार बदायूं जिले के थाना उसावां क्षेत्र के गांव मथना निवासी अजय पाल घायल हो गए। वह रामनगरिया ढाई घाट से घर जा रहे थे। पीछे से आ रहे उनके भतीजे सुधीर व उत्कर्ष ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद