फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The container crushed the bike rider, maternal uncle injured

मोहम्मदी रोड पर कंटेनर ने बाइक सवार को कुचला, मामा घायल

Fri, 24 Dec 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
The container crushed the bike rider, maternal uncle injured
विपिन कुमार का फाइल फोटो, - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मोहम्मदी रोड पर शहदेवा गांव के पास बृहस्पतिवार 11 बजे बाइक सवार विपिन कुमार (20) और उनके मामा अनिल कुमार निवासी गांव नगरा थाना पसगवां को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विपिन की मौत हो गई और अनिल कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव पैनाखुर्द सुंदरनगर निवासी विपिन कुुमार सुबह करीब दस बजे बाइक से लखीमपुर के मोहम्मदी क्षेत्र के नगरा निवासी नाना बाबूराम के घर गया था। कुछ देर रुकने के बाद विपिन मामा अनिल के साथ बाइक से मोहम्मदी सराय निवासी मौसा नरेश के घर जाने के लिए निकला। पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। विपिन की मौके पर ही दम तोड़ दिया और अनिल घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर विपिन के कुछ रिश्तेदार पहुंच गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। विपिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाई अनुज कुमार बौद्ध ने बताया कि विपिन दिल्ली में मजदूरी करता था। पिता की तबीयत खराब होने पर विपिन एक महीने पहले घर आया था। परिजन ने विपिन की शादी के लिए लड़की भी देखना शुरू कर दी थी। कई जगह से शादी की बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed