फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The construction of a multi-storey parking lot and planetarium has been hampered due to the non-removal of high-tension lines.

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन नहीं हटने से बहुमंजिला पार्किंग और तारामंडल निर्माण बाधित

Sun, 19 Oct 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The construction of a multi-storey parking lot and planetarium has been hampered due to the non-removal of high-tension lines.
टाउनहॉल ​स्थित शहीद द्वार मैदान में निर्माणाधीन तारामंडल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन। संवा - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से शहीद द्वार पर तारामंडल और बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण हो रहा है। इस क्षेत्र में ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। विद्युत का खंभा खोदाई की वजह से गिरने की हालत में है। यहां पर कई मजदूर काम करते हैं। हाईटेंशन लाइन चल रही है। इसके गिरने से हादसा हो सकता है। नगर निगम की हीलाहवाली के चलते निर्माण कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

राज्य स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस से 20 करोड़ की लागत से एक तरफ तारामंडल और दूसरी तरफ 13 करोड़ की लागत से बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण करा रहा है। पहले ओवरहैंड टैंक के पाइप की वजह से एक माह काम प्रभावित रहा। अब पाइप लाइन हटाने का कार्य जल निगम ने शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

दोनों भवनों के निर्माण के लिए भूतल के निर्माण के लिए गहरे-गहरे गड्ढे बनाए गए हैं। खोदाई की वजह से यहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का खंभा गिरते-गिरते बचा। निर्माण शुरू होने पर ही सीएडंडीएस की तरफ से हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन नगर निगम ने अब तक विद्युत निगम का भुगतान नहीं किया है। इसकी वजह से अब तक हाईटेंशन लाइन हटाई नहीं गई है। भूमितल के निर्माण में कई मजदूर काम करते हैं। हाईटेंशन लाइन से कभी भी हादसा होने का खतरा बना रहता है। इस वजह से निर्माण कार्य धीमी गति की वजह से बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विद्युत निगम से एस्टीमेट बनवाया गया था। इसको बरेली भेजा गया था। वहां से लेटर प्राप्त होने पर शनिवार को ही आठ लाख से अधिक रुपये का भुगतान कर दिया गया है। एक-दो दिन में लाइन हटने का कार्य शुरू हो जाएगा।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed