फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Congress party staged a protest against the introduction of the bill for the MNREGA Act.

Shahjahanpur News: मनरेगा अधिनियम के लिए विधेयक पेश करने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Wed, 17 Dec 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The Congress party staged a protest against the introduction of the bill for the MNREGA Act.
शाहजहांपुर में गांधी भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे कांग्रेसी। स्रोत: स
शाहजहांपुर। यूपीए सरकार में ग्रामीणों के लिए शुरू की गई मनरेगा अधिनियम को निरस्त करने के लिए विधेयक पेश करने के विरोध में कांग्रेस ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया।
विज्ञापन

प्रदेश आह्वान पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में सर्द मौसम होने के बावजूद टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र को लेकर पैदल मार्च करते हुए गांधी भवन पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे गए।
विज्ञापन

कांग्रेसजनाें ने महात्मा गांधी का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नाम बदलना भाजपा, आरएसएस की गांधी जी के मूल्यों के प्रति लंबे समय से चली आ रही असहजता और अविश्वास को दर्शाता है। भाजपा सरकार इस अधिनियम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को काम के वैधानिक अधिकार से वंचित कर उन्हें केंद्र नियंत्रित दया-दान की व्यवस्था पर निर्भर करना चाहती है। इसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पवन सिंह, तसनीम अली खान, अनस इकबाल, अरुणोद मिश्रा, अर्चना वाल्मीकि, दिनेश कुमार, नूरे सहर बी, सईद अंसारी, संजय सक्सेना और उपाध्यक्ष फुरकान कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed