{"_id":"69236c0cdebe993694048543","slug":"the-conductor-called-and-handed-over-the-jewellery-worth-rs-4-lakh-left-in-the-bus-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-158531-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी की मिसाल: बस में छूटे चार लाख रुपये के गहने, परिचालक ने आधार कार्ड के जरिए महिला को खोजकर सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी की मिसाल: बस में छूटे चार लाख रुपये के गहने, परिचालक ने आधार कार्ड के जरिए महिला को खोजकर सौंपे
Mon, 24 Nov 2025 05:05 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 05:05 PM IST
सार
शाहजहांपुर में रोडवेज की महिला परिचालक नीतू ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। उनकी बस में किसी महिला का पर्स छूट गया। पर्स में चार लाख रुपये के गहने थे। आधार कार्ड भी था। इस आधार कार्ड के पते पर नीतू ने पत्राचार कर महिला से संपर्क किया और उसे बुलाकर उसके गहने सौंप दिए।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर आरती को जेवर का बैग देती नीतू।
विस्तार
शाहजहांपुर में बरेली मोड़ से बंथरा के बीच सफर के दौरान तिलहर के गांव पिगरा-पिंगरी निवासी आरती का बैग रोडवेज की बस में छूट गया। महिला परिचालक नीतू को बैग मिला तो उसमें गहने भरे थे। बैग में मिले आधार कार्ड को रजिस्ट्री के माध्यम से भेजकर आरती को बुलाया और करीब चार लाख रुपये के गहने वापस कर दिए गए।
विज्ञापन
20 अक्तूबर को अभिताश शर्मा की पत्नी आरती शर्मा अपने परिवार के साथ बरेली मोड़ से बंथरा जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थी। गांव आने पर वह परिवार समेत बस से उतर गई और गहनों से भरा बैग छोड़ गई। उसी सीट पर बैठे एक अन्य युवक को बैग मिला तो उसने बस की महिला परिचालक नीतू देवी निवासी मल्हपुर कांट के सुपुर्द कर दिया। शाम में बस लेकर आईं नीतू ने पूरी जानकारी एआरएम अरुण कुमार को दी। अफसरों की उपस्थिति में बैग खोला गया। जिसमें आभूषण और आधार कार्ड मिला।
विज्ञापन
नीतू ने आधार कार्ड को महिला के पते पर रजिस्ट्री भेजी, साथ ही उस पर अपना नंबर भी लिख दिया। डिपो प्रभारी सुशील त्रिवेदी ने बताया कि आरती को रजिस्ट्री मिलने के बाद उसने नीतू से कॉल पर बात की। गुम जेवर मिलने पर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रविवार को आरती को रोडवेज बस अड्डे पर बुलाया गया। आरती, उनके पति अभिताश, सास व भाई आईं। अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में उन्हें जेवर वाला बैग वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन