फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The condition of the youth who was hit by the train is critical.

Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आए युवक की हालत गंभीर

Sun, 23 Nov 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The condition of the youth who was hit by the train is critical.
मीरानपुर कटरा। त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आकर घायल हुए पोसिल गांव के युवक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के पास ग्राम उखरी के रेलवे क्रॉसिंग के पास लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग की डाउनलाइन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आकर थाना क्षेत्र के ग्राम पोसिल निवासी आशू शर्मा (25) के दोनों पैर कट गए थे। आशू शर्मा को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया था। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

आशू के पिता रामौतार शर्मा, बड़े भाई विपिन कुमार शर्मा आदि उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए। विपिन ने बताया कि आशू नोयडा की एक फैक्टरी में काम करता था। आशू ने बुधवार को फोन करके घर आने के लिए कहा, यह भी बताया कि घर आने के लिए उसके पास किराये के रुपये नहीं हैं। इस पर उसने रोडवेज बस चालक से बात कराने के लिए कहा था। बाद में उसका फोन बंद हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed