फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The condition of the village of martyr Roshan Singh, adopted by the MP, has become like an orphan

अब तक अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सका सांसद का गोद लिया गांव

Sun, 10 Jul 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The condition of the village of martyr Roshan Singh, adopted by the MP, has become like an orphan
शाहजहांपुर के खुदागंज ब्लॉक में अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के पैत्रक गांव नवादा दरोबस्त में गंदगी ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर/खुदागंज। सुविधाओं और संसाधनों के लिहाज से पिछड़े गांवों को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए पांच वर्ष पहले जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जो गांव गोद लिए थे, उनकी हालत अब अनाथों जैसी हो गई है। तत्कालीन सांसद कृष्णा राज द्वारा गोद लिए खुदागंज ब्लॉक के अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के पैतृक गांव नवादा दरोबस्त में विकास के कई कार्य हुए लेकिन गांव के कई हिस्सों में बिजली, पानी, सड़क, सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं अब भी लचर हैं।
विज्ञापन

रास्तों पर कीचड़ से चोक नालियों की गंदगी
नवादा दरोबस्त में पंचायत राज विभाग के तीन ग्रामीण सफाई कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन वह रोज नहीं पहुंचते। इससे गांव की नालियां पूरी तरह से चोक हो चुकी हैं। गांव में गंदगी फैली हुई है और लोगों के घरों से निकला पानी और कीचड़ रास्ते पर फैला हुआ है। आदर्श ग्राम पंचायत के नाम पर दर्ज ग्राम नवादा दरोबस्त में गांव की कई गलियों में नाली नहीं बनी हैं। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। गांव में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं।
विज्ञापन

चार वर्ष से दिखावटी साबित हो रही पानी की टंकी
ग्रामीणों को पेयजल सुविधा देने के लिए गांव में लाखों की लागत से ओवरहेड वाटर टैंक बनवाया गया था, लेकिन उससे सिर्फ दो-तीन माह तक पानी की आपूर्ति हो सकी। पिछले करीब चार वर्ष से पानी की टंकी से ग्रामीणों को आपूर्ति नहीं हुई है। इस कारण गांव के अधिकांश लोग घरों में लगे निजी हैंड पंपों का कच्चा पानी पीने को मजबूर हैं। गरीब तबके के जिन लोगों के घरों में अपने नल नहीं हैं, उन्हें पानी की तलाश में बाल्टियां लेकर दूर तक जाना पड़ता है क्योंकि कई इंडिया मार्क हैंड पंप खराब हैं और कुछ टोलों में उनकी संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कई समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीण
नवादा दरोबस्त में बिजली आपूर्ति की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों को 24 घंटे में बमुश्किल 12-13 घंटे ही बिजली मिल रही है। कई लाइनों के तार जर्जर और ढीले होने से बारिश में करंट का खतरा बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा पशु उनकी फसलें चर जाते हैं, लेकिन उनसे निजात दिलाने की कोई पहल नहीं की गई। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में एक गोशाला भी होनी चाहिए ताकि जानवरों से फसल को बचाया जा सके।
सिर्फ दो बार गांव पहुंचे सांसद अरुण
गांव के बाशिंदों ने बताया कि भाजपा की सांसद कृष्णा राज ने गांव को गोद लेकर कुछ काम कराए। उनके कार्यकाल में कई बड़ी परियोजनाओं पर काम भी शुरू हुआ, लेकिन गांव के लोगों की रोजमर्रा की परेशानियां दूर नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के अनुसार सांसद बनने के बाद अरुण कुमार सागर अभी तक मात्र एक-दो बार गांव आए, लेकिन उनके दौरे देर शाम को होने से उन्हें उनसे अपनी समस्याएं बताने का मौका ही नहीं मिल सका। इसीलिए गांव में समस्याओं का अंबार है।
मुख्यमंत्री कर चुके कई परियोजनाओं का शुभारंभ
ऐसा भी नहीं है कि नवादा दरोबस्त में पिछले पांच साल के दौरान कोई काम नहीं हुए। भाजपा सरकार के जब पहली बार योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने, तब उन्होंने गांव में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। इनमें राजकीय डिग्री कॉलेज व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण और गर्रा नदी पर सेतु निर्माण आदि कार्य प्रमुख हैं। डिग्री कॉलेज का भवन बनकर लगभग पूरा हो चुका है और अन्य परियोजनाएं अभी तक निर्माणाधीन हैं।

मेरा संसदीय कार्यकाल शुरू होने से पहले नवादा दरोबस्त को तत्कालीन सांसद ने गोद लिया था। बाद में मेरे कार्यकाल में भी वहां विकास की दृष्टि से कई बड़े कार्य शुरू किए गए जो अब पूर्णता की ओर हैं। मैं प्रशासन और पार्टी स्तर से कराए गए कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने नवादा दरोबस्त जा चुका हूं। एक बार फिर शहीद रोशन सिंह के गांव जाकर वहां के ग्रामीणों से भेंट करूंगा, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए जरूरी कार्य तय किए जा सकें। -अरुण कुमार सागर, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed